बंगाल: सीबीआई हंसखली बलात्कार मामले में डीएनए जांच करने की योजना बना रही

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 16, 2022

कोलकाता। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) हंसखली बलात्कार मामले में डीएनए जांच करने की योजना बना रहा है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि अपराध स्थल से एकत्र किये गये नमूने गिरफ्तार आरोपी के नमूने से मिलते हैं या नहीं।जांच एजेंसी के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पश्चिम बंगाल के नदिया जिला स्थित हंसखली में चार अप्रैल को नौवीं कक्षा की एक छात्रा से मुख्य आरोपी के घर जन्म दिन की एक पार्टी के दौरान कथित तौर पर बलात्कार किया गया था। मामले का मुख्य आरोपी तृणमूल कांग्रेस के एक स्थानीय नेता का बेटा है। घटना के बाद छात्रा की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: प्रधानमंत्री का निजी सचिव बताकर शख्स ने किया ठगी का प्रयास, दिल्ली पुलिस ने शुरू की जांच

सीबीआई अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को मुख्य आरोपी के घर का ताला तोड़ कर अंदर प्रवेश किया और अपराध स्थल की तलाशी ली थी। साक्ष्य एकत्र करने के कार्य की वीडियोग्राफी की गई। तलाशी बृहस्पतिवार देर रात तक जारी रही और इलाके में बिजली गुल होने के चलते इसमें देर हुई। केंद्रीय जांच एजेंसी को कलकत्ता उच्च न्यायालय ने घटना की जांच करने का निर्देश दिया है। मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने छात्रा की मौत के कारण के बारे में संदेह जताया है और हैरानगी जताई कि क्या नौवीं कक्षा की छात्रा की मौत किसी व्यक्ति द्वारा थप्पड़ मारने पर गिरने के बाद हुई। ममता ने दावा किया था कि मृतका का मुख्य आरोपी से प्रेम संबंध था।

उन्होंने यह भी सवाल किया कि पीड़िता के परिवार ने शव की अंत्येष्टि होने के पांच दिन बाद पुलिस में शिकायत क्यों दर्ज कराई। विपक्षी दलों ने उनके बयान को स्तब्ध कर देने वाला बताया है और आरोप लगाया कि वह आरोपी को बचाने की कोशिश कर रही हैं क्योंकि वह उनकी पार्टी के एक नेता का बेटा है।

प्रमुख खबरें

लोकतंत्र से खिलवाड़ बंद हो: Arvind Kejriwal का दावा, BJP विरोधी मतदाताओं के Delete हो रहे Vote

CEA V Anantha Nageswaran ने MSME के लिए RBI के NPA नियमों की समीक्षा की मांग की

केरल Assembly में आएगा वरिष्ठ नागरिकों की देखभाल का विधेयक, VD Satheesan ने दी जानकारी

Kerala High Court ने रद्द किया SIT का फैसला, ED रिपोर्ट पर Vijayan के खिलाफ FIR के निर्देश