SIR प्रक्रिया को लेकर Election Commission के अधिकारियों पर लगे आरोपों को बंगाल के सीईओ ने खारिज किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 01, 2026

पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय ने राज्य में जारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) प्रक्रिया के संबंध में चुनाव अधिकारियों के खिलाफ पुलिस शिकायतों में लगाए गए आरोपों को निराधार बताते हुए खारिज कर दिया।

सीईओ कार्यालय का यह बयान पुरुलिया जिले में सोमवार को कथित तौर पर ट्रेन के सामने कूदकर 82 वर्षीय व्यक्ति दुर्जन मांझी के आत्महत्या करने के बाद आया है। अधिकारियों ने बताया कि मांझी को एसआईआर प्रक्रिया से संबंधित सुनवाई के लिए उन्हें पारा ब्लॉक विकास अधिकारी के कार्यालय में पेश होना था। सीईओ कार्यालय ने एसआईआर 2026 से संबंधित वैधानिक कर्तव्यों का निर्वहन कर रहे अधिकारियों पर लगे आरोप “धमकाने का घिनौना प्रयास” हैं।

प्रमुख खबरें

ईरान राष्ट्रपति Masoud Pezeshkian ने UAE के क्राउन प्रिंस से की BRICS में मुलाकात

Women Asia Cup Final में भारत ने श्रीलंका को 72 रन से रौंदा, रिकॉर्ड 8वीं बार जीता खिताब

Team India ने अफगानिस्तान को 7 विकेट से हराया, कप्तान Shreyas Iyer ने की खिलाड़ियों की तारीफ

India Afghanistan T20: अरुण जेटली स्टेडियम में पहली बार राष्ट्रगान से पहले बजा वंदे मातरम्