ममता बनर्जी के नेतृत्व में बंगाल की संस्कृति खतरे में पड़ गयी है: जेपी नड्डा

By अंकित सिंह | Feb 09, 2021

पश्चिम बंगाल में विधानसभा के चुनाव होने हैं। भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा आज पश्चिम बंगाल के चिल्लर मठ में एक चुनावी सभा करने पहुंचे। इस सभा के दौरान जेपी नड्डा ममता बनर्जी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि परिवर्तन यात्रा बंगाल में सच में परिवर्तन लाने वाला है। ममता बनर्जी पर हमला करते हुए जेपी नड्डा ने कहा कि वह नहीं चाहती कि बंगाल का विकास हो। लेकिन मैं उनसे कहना चाहता हूं कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बंगाल बदलेगा। वह आएंगे, बार-बार आएंगे और विकास करेंगे। जेपी नड्डा ने ममता बनर्जी पर बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि ना तो उनको मां की चिंता है, ना माटी से प्यार है और ना ही मानुष की चिंता है। उनको केवल तानाशाही से मतलब है। उन्होंने कहा कि ममता बनर्जी ने कुछ नहीं किया है सिवाय नरेंद्र मोदी की योजनाओं के नाम बदलने के। उदाहरण देते हुए उन्होंने कहा कि स्वच्छ भारत अभियान का नाम निर्मल बंगाल, प्रधानमंत्री आवास योजना का नाम बंगलर बाड़ी कर दिया गया है। सभा को संबोधित करने के ही दौरान अचानक से जेपी नड्डा की माइक खराब हो गया। इस पर उन्होंने कहा कि मंच बदल सकता है लेकिन इरादे नहीं बदल सकते। योजनाएं कितनी भी बनाओ, रोकने की कोशिश करो हम नहीं रुक सकते।

प्रमुख खबरें

UN में Pakistan को भारत की दो टूक, परमाणु धमकी के आगे कभी नहीं झुकेंगे

वोटर लिस्ट से नाम हटाने के लिए ECI ने कड़े किए नियम, Form 7 भरने की सीमा तय

देश भर में विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा- दीपके की हिरासत के बाद CJP का बयान

Shreyas Iyer बोले, Dew बनी हार की वजह, Sanju Samson और Mayank Yadav को सराहा