सिक्किम में ट्रेकिंग के दौरान बंगाल के सीमा शुल्क अधिकारी की मौत

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 20, 2025

पश्चिम बंगाल के 38 वर्षीय सीमा शुल्क अधिकारी की 18 और 19 नवंबर की दरमियानी रात पश्चिम सिक्किम में प्रसिद्ध गोइचाला मार्ग पर मौत हो गई, वह एक ट्रेकिंग दल का हिस्सा थे। अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

ग्यालशिंग जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) त्शेरिंग शेर्पा ने बताया कि पश्चिम बंगाल के सीजीएसटी और सीमा शुल्क विभाग के अधीक्षक सुमन देबनाथ को चढ़ाई के दौरान तेज सिरदर्द, मितली, अत्यधिक थकान और सांस लेने में दिक्कत की शिकायत हुई थी।

एसपी ने बताया कि साथी ट्रेकर्स की मदद के प्रयासों के बावजूद देबनाथ की हालत तेजी से बिगड़ती चली गई। अधीक्षक ने कहा, “वह बेहोश हो गए और फेडांग में उनकी मौत हो गई, जो युकसोम से लगभग 25 किलोमीटर दूर और करीब 12,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित है।”

शेर्पा ने बताया कि जानकारी मिलते ही कार्रवाई शुरू की गई और बचावकर्मियों व पोर्टरों को तत्काल रवाना किया गया। उन्होंने बताया कि शव को लाने के लिए एक टीम भेजी गई और कठिन भूभाग तथा ऊंचाई के कारण बुधवार को नीचे उतरने में लगभग पूरा दिन लग गया।

अधिकारी ने बताया कि देबनाथ के शव को युकसोम लाया गया और बुधवार रात ग्यालशिंग जिला अस्पताल भेजा गया, जहां पोस्टमॉर्टम किया गया। उन्होंने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

प्रमुख खबरें

World Cup का न्योता या चेतावनी? Trump ने Iran की Football Team को लेकर कही बड़ी बात

Global Tension का असर: महंगा कच्चा तेल और मजबूत Dollar, रुपये को Record Low पर लाए

कच्चे तेल की कीमतों में उछाल के बीच नवीकरणीय ऊर्जा कंपनियों के शेयरों में तेज बढ़त

फरवरी में फिर लगा महंगाई का झटका, Food Inflation ने बढ़ाई चिंता, CPI 3.21% पर