Bengal: अभिषेक के काफिले और मंत्री के वाहन पर हमले को लेकर चार और लोग गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | May 28, 2023

झारग्राम। तृणमूल कांग्रेस नेता अभिषेक बनर्जी के काफिले और मंत्री बीरबाहा हंसदा के वाहन पर हमले में कथित संलिप्तता को लेकर पश्चिम बंगाल के झारग्राम जिले में चार और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी। जिला पुलिस के एक वरीष्ठ अधिकारी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के कुर्मी समाज के अध्यक्ष राजेश महतो, आदिवासी जनजाति कुर्मी समाज के प्रदेश प्रमुख शिवाजी महतो समेत चार लोगों को इस मामले में शुरू में हिरासत में लिया गया था जिन्हें बाद में गिरफ्तार कर लिया गया। इस मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या अब आठ हो गई है। अधिकारी ने कहा, ‘‘हमने इस मामले में राजेश महतो और उनके भाई राकेश, शिवाजी महतो और अनुभव महतो को गिरफ्तार किया है। उन्हें एक स्थानीय अदालत के समक्ष पेश किया गया है।’’

इसे भी पढ़ें: RJD ने साझा की ताबूत और नए संसद भवन की तस्वीर, भाजपा ने दी तीखी प्रतिक्रिया

इस मामले में चार लोगों को शनिवार को गिरफ्तार किया गया था जिनकी पहचान अजीत महतो, अनित महतो, मनमोहित महतो और अनूप महतो के रूप में की गई थी। पुलिस ने कहा कि आरोपियों ने कुर्मी संगठनों के सदस्यों के रूप में कपड़े पहनने के अलावा माथे पर पीली पट्टी बांध रखी थी। अनुसूचित जनजाति (एसटी) का दर्जा देने की मांग को लेकर कुर्मी समुदाय के सदस्य हफ्तों से इस क्षेत्र में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। हमले के पीछे भाजपा का हाथ होने का आरोप लगाते हुए अभिषेक बनर्जी ने 48 घंटों का अल्टीमेटम देते हुए कुर्मी संगठनों से कहा है कि वह स्पष्ट करें कि क्या उनके सदस्य इस हिंसा में शामिल थे।

प्रमुख खबरें

Hindustan Zinc में Stake Sale की तैयारी, ₹80,000 करोड़ का Disinvestment Target पूरा करेगी सरकार

Womens Asia Cup से पहले Pakistan को बड़ा झटका, Najiha Alvi चोटिल होकर बाहर, Sadaf Shamas की हुई एंट्री

England Cricket में बड़ा बवाल, Nightclub के बाहर हथकड़ी में दिखे Brydon Carse टेस्ट मैच से बाहर

हरियाणा में Godrej Group का मेगा प्लान, 20,000 करोड़ के Investment से खुलेंगे 40,000 Jobs के नए द्वार