कोरोना संक्रमितों की बढ़ोतरी के बाद बंगाल में 'मिनी लॉकडाउन', स्कूल-कॉलेज बंद, 50 फीसदी क्षमता से खुलेंगे ऑफिस

By अभिनय आकाश | Jan 02, 2022

देश में कोरोना की रफ्तार तेज हो रही है। ओमिक्रॉन वैरिएंट के खतरे के बीच तीसरी लहर के संकेत मिलने शुरू हो गए हैं। इन सब के बीच पश्चिम बंगाल ने नई पाबंदियों का ऐलान किया है। पश्चिम बंगाल सरकार ने सभी शैक्षणिक संस्थाओं को बंद करने की घोषणा की, कार्यालयों को 50 प्रतिशत क्षमता के साथ खोलने की अनुमति, पूर्वाह्न 10 बजे से शाम पांच बजे तक केवल आवश्यक सेवाओं की अनुमति। लोकल ट्रेन सोमवार से 50 प्रतिशत क्षमता के साथ शाम सात बजे तक चलेंगी; पार्लर, जिम बंद रहेंगे।

इसे भी पढ़ें: Corona Virus In India: केंद्र ने राज्यों को दी कंट्रोल रूम बनाने की सलाह, अस्थायी अस्पताल स्थापित करने को कहा

पश्चिम बंगाल में पिछले कुछ दिनों से कोविड-19 के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं और शनिवार को संक्रमण के 4,512 मामले सामने आए, जो पिछले दिन की तुलना में 1,061 मामले अधिक हैं। वहीं, कोलकाता में 2,398 नये मामले सामने आए हैं। राज्य में शुक्रवार को 3,451 मामले सामने आए थे, जिनमें कोलकाता से 1,954 मामले थे। महामारी से मरने वाले और नौ लोगों में कोलकाता एवं उत्तर 24 परगना से दो-दो लोग हैं। राज्य में संक्रमण की दर पिछले दिन के 8.46 प्रतिशत से बढ़ कर 12.02 प्रतिशत हो गई है। राज्य के स्वास्थ्य विभाग की एक बुलेटिन के मुताबिक कोलकाता के बाद उत्तर 24 परगना से सर्वाधिक मामले सामने आए हैं और यह संख्या 688 है, जो पिछले दिन के 496 से अधिक है। 

प्रमुख खबरें

CM Nayab Singh Saini के गुजरात दौरे में Haryana को मिले 12000 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव

UP Legislative Council Polls: मेरठ में BJP के Dinesh Goyal और श्रीचंद शर्मा जीते

PM Modi और लिकटेंस्टाइन के युवराज Alois के बीच द्विपक्षीय सहयोग पर वार्ता

वर्ष 2029 में भी Narendra Modi के नेतृत्व में बनेगी राजग सरकार: JP Nadda