शुभेंदु अधिकारी के पत्र पर बंगाल सरकार ने बिना उचित विचार के रुख अपनाया: धनखड़

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Jan 02, 2022

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने रविवार को राज्य सरकार से उन्हें यह बताने के लिए कहा कि राज्य के लोकायुक्त के चयन के संबंध में विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के पत्र पर किसके आदेश पर ‘‘बिना उचित विचार के रुख’’ अपनाया गया। गत 27 दिसंबर को लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए समिति की हुयी बैठक में अधिकारी मौजूद नहीं थे। बैठक में मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और विधानसभा अध्यक्ष बिमान बनर्जी ने हिस्सा लिया था। धनखड़ ने ट्वीट किया, ‘‘चूंकि लोकायुक्त की नियुक्ति के लिए समिति के सदस्य, विपक्ष के नेता शुभेंदु अधिकारी के पत्र को परोक्ष तौर पर समिति में उल्लेखित किये बिना उस पर एक रुख अपनाया गया, मुद्दे को राज्यपाल ने ममता बनर्जी सरकार की प्रतिक्रिया के लिए उठाया है।’’

प्रमुख खबरें

SBI Clerk Prelims Admit Card जारी, sbi.bank.in से डाउनलोड करें अपना Call Letter

Odisha में पाठ्यपुस्तकों में गलतियों का विरोध, कॉजपा ने मांगा मंत्री Nityanand Gond का इस्तीफा

Asian Games में Indian Women Hockey Team ने इंडोनेशिया को 17-1 से हराया

India New Zealand FTA 20 अक्टूबर से होगा प्रभावी, पीयूष गोयल ने दी जानकारी