अन्य राज्यों में फंसे मजदूरों, परिवारों को राहत प्रदान करेगी बंगाल सरकार: ममता

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 15, 2020

कोलकाता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को घोषणा की कि उनकी सरकार देशव्यापी लॉकडाउन के कारण अन्य प्रदेशों में फंसे राज्य के प्रवासी श्रमिकों और परिवारों को वित्तीय सहायता और राहत प्रदान करेगी। इस बीच, राज्य में और 17 व्यक्ति पिछले 24 घंटे में कोरोना वायरस से संक्रमित पाये गए हैं जबकि पांच मरीजों को ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। बंगाल में कोविड-19 से संक्रमित मामले बढ़कर 163 हो गए हैं। हालांकि, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने अपनी वेबसाइट पर इसकी संख्या 213 बतायी है।

बनर्जी ने इस सप्ताह की शुरुआत में घोषणा की थी कि स्कूल और कॉलेज 10 जून तक बंद रहेंगे। राज्य में 18 जूट मिलों को फिर से खोलने के केंद्र के प्रस्ताव के बारे में पूछे जाने पर, बनर्जी ने कहा कि ऐसे भेदभाव को स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैं जूट मिलों के बीच भेदभाव कैसे कर सकती हूं? यदि मैं मिलों को खोलने की अनुमति देती हूं, तो सभी को 15 प्रतिशत कार्यबल के साथ सभी एहतियाती उपायों के साथ काम करना शुरू करना चाहिए।

प्रमुख खबरें

चेहरा चमकाने के चक्कर में कहीं त्वचा खराब तो नहीं कर रहीं? इन फेस पैक से रहें सावधान

Asian Games टेबल टेनिस: Diya Chitale और Manush Shah ने सेमीफाइनल में पहुंचकर पक्का किया पदक

ट्रेडमिल पर खूब पसीना बहाने के बाद भी नहीं मिल रहा फायदा? कहीं ये गलतियां तो नहीं कर रहीं

नेतन्याहू ने जेब से क्या निकाला, UN से भागे 77 देश, बैठा रहा भारत!