बंगाल के राज्यपाल बोस सीने में दर्द की शिकायत के बाद अस्पताल में एडमिट, CM ममता ने की मुलाकात

By अभिनय आकाश | Apr 21, 2025

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस को सीने में दर्द की शिकायत के बाद सोमवार को यहां पूर्वी कमान अस्पताल में भर्ती कराया गया। राजभवन के एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी। उन्हें सुबह करीब 10 बजे वहां ले जाया गया। डॉक्टर फिलहाल उनकी स्थिति पर नजर रख रहे हैं और जरूरी जांच के बाद इलाज के अगले चरण पर फैसला लेंगे। पश्चिम मेदिनीपुर के सालबोनी में जेएसडब्ल्यू के 1,600 मेगावाट के बिजली संयंत्र के शिलान्यास समारोह में भाग लेने के लिए रवाना होने से पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अस्पताल में बोस से मुलाकात की। हावड़ा के डुमुरजोला हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर में चढ़ने से पहले बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि मैंने राज्यपाल से कमांड अस्पताल में मुलाकात की, क्योंकि वह बीमार हैं। 

इसे भी पढ़ें: वे हमें बांटना चाहते हैं : ममता ने भाजपा और आरएसएस पर किया हमला

हावड़ा के डुमुरजोला हेलीपैड पर हेलीकॉप्टर में चढ़ने से पहले बनर्जी ने संवाददाताओं से कहा कि मैंने राज्यपाल से कमांड अस्पताल में मुलाकात की। वह बीमार हैं। मैंने अपने मुख्य सचिव को इस संबंध में आवश्यक कदम उठाने का निर्देश दिया है। राजभवन के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि बोस ने शनिवार को दंगा प्रभावित मुर्शिदाबाद से लौटने के बाद सीने में जकड़न की शिकायत की थी।

प्रमुख खबरें

GST Council ने टैक्स सुधारों को दी मंजूरी, अफसरों का गिरफ्तारी अधिकार खत्म

CEC Gyanesh Kumar का इस्तीफा मांगा, Madhya Pradesh में कांग्रेस ने सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन

SIR रद्द करने की मांग, 10 अक्टूबर को Jantar Mantar तक मार्च करेगी कॉजपा

Prasar Bharati और In-Dot Sports कराएंगे Kisan Cricket League, 140 ग्रामीण खिलाड़ियों को मौका