बंगाल : राज्यपाल बोस ने रामनवमी पर शांति सुनिश्चित करने के लिए ममता सरकार की सराहना की

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Apr 07, 2025

पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सी.वी. आनंद बोस ने राज्य में रामनवमी पर्व पर शांति सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार की रविवार को सराहना की।

बोस ने कहा कि राज्य सरकार और राजनीतिक दलों ने यह सुनिश्चित करने के लिए हाथ मिलाया है कि रामनवमी हर्षोल्लास के साथ मनाई जाए। राजभवन ने बयान में कहा, ‘‘ मुख्यमंत्री और सरकार ने एक व्यापक योजना बनाई और पर्याप्त संख्या में सुरक्षाबलों की तैनाती की। पूरी व्यवस्था हाई अलर्ट पर है। प्रशासनिक प्रयास और क्षमता का पूरा प्रदर्शन हुआ और यह सुनिश्चित करने में सभी की बड़ी सफलता थी कि लोग खुशी और शांति के माहौल में त्योहार मनाएं।

प्रमुख खबरें

शेयर बाजार में चुनिंदा तेजी, Pharma-Banking Stocks चमके, Metal Index में 5% की बड़ी गिरावट

Ireland की ऐतिहासिक जीत, Brian MacNeice बोले- भारत के 15 साल के Vaibhav Suryavanshi का इंतजार है

Reliance, HDFC और ICICI Bank ने मचाया धमाल, Top कंपनियों के Market Cap में ₹88,678 करोड़ का उछाल

Donald Trump की ईरान को सीधी चेतावनी, कहा- संघर्ष बढ़ा तो होंगे गंभीर परिणाम, US Army का एक्शन जारी