Bengal Panchayat Chunav 2023: 8 जुलाई को वोटिंग, 11 को आएंगे नतीजे, जानें पूरा शेड्यूल

By अभिनय आकाश | Jun 08, 2023

चुनाव आयोग ने आज कहा कि बंगाल में पंचायत चुनाव आठ जुलाई को होंगे। उम्मीदवार कल से 15 जून तक नामांकन दाखिल कर सकते हैं। वोटों की गिनती 11 जुलाई को होगी। एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि पंचायत चुनाव से पहले, पश्चिम बंगाल के पूर्व मुख्य सचिव राजीव सिन्हा को अगले राज्य चुनाव आयुक्त के रूप में मंजूरी दे दी गई है। उन्होंने कहा कि राज्यपाल सीवी आनंद बोस द्वारा सिन्हा को पद के लिए मंजूरी दिए जाने के बाद सिन्हा की नियुक्ति की पुष्टि की गई। राज्य चुनाव आयोग राज्य में शहरी स्थानीय निकायों और पंचायत निकायों के चुनाव आयोजित करता है।

प्रमुख खबरें

CPIM ने सीएम वी. डी. सतीशन के विशेष विमान और मंत्रियों की विदेश यात्रा पर सवाल उठाए

Gurugram के Chintels Paradiso Tower-J को गिराने की मंजूरी अभी बाकी, DTCP करेगा फैसला

AIIMS Jodhpur के शौचालय में पीजी छात्र मृत मिला, पुलिस को खुदकुशी का शक

Odisha Vigilance ने Bargarh में पंचायत अधिकारी के ठिकानों पर की छापेमारी, मिले 35 प्लॉट और दो भवन