TMC नेता की पत्नी की शिकायत पर NIA अधिकारियों के खिलाफ बंगाल पुलिस ने दर्ज की FIR, एजेंसी ने दी सफाई

By एकता | Apr 07, 2024

पश्चिम बंगाल के भूपतिनगर में हुए हमले के एक दिन बाद यानी रविवार को पुलिस ने एनआईए टीम के खिलाफ एफआईआर दर्ज की। ये एफआईआर टीएमसी के गिरफ्तार नेता मनोब्रत जना की पत्नी मोनी जना की शिकायत पर एनआईए टीम और सीआरपीएफ अधिकारियों के खिलाफ दर्ज की गयी है। टीएमसी नेता की पत्नी ने भूपतिनगर पुलिस थाने में दायर कराई अपनी शिकायत में आरोप लगाया था कि एनआईए के अधिकारियों ने जांच के बहाने भूपतिनगर स्थित उनके आवास में जबरन घुसकर उनकी गरिमा को ठेस पहुंचाने की कोशिश की।

एजेंसी ने कहा, 'हमला पूरी तरह से अकारण और अनावश्यक था और एनआईए को उसके वैध कर्तव्यों को पूरा करने से रोकने का प्रयास था। इसमें बताया गया कि स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में और सीआरपीएफ द्वारा प्रदान किए गए सुरक्षा घेरे में पांच स्थानों पर तलाशी ली गई, जिसमें महिला कांस्टेबल भी शामिल थीं। सभी कानूनी प्रक्रियाओं का पालन करने के बाद गिरफ्तारियां की गईं।' बता दें, एनआईए ने शनिवार को पश्चिम बंगाल के पुरबा मेदिनीपुर जिले में 2022 में हुए विस्फोट के मामले में दो प्रमुख साजिशकर्ता मनोब्रत जना और बलाई चरण मेइती को गिरफ्तार किया था। विस्फोट में तीन लोगों की मौत हो गई थी।

इसे भी पढ़ें: Kashmir की तीन सीटों पर PDP ने की उम्मीदवारों की घोषणा, अनंतनाग से लोकसभा चुनाव लड़ेंगी Mehbooba Mufti

एफआईआर के संदर्भ में पुलिस अधिकारी ने बताया कि एनआईए अधिकारियों पर मारपीट करने का आरोप लगाने संबंधी एक महिला की शिकायत मिलने के बाद हमने प्राथमिकी दर्ज की है। हम शिकायत पर गौर कर रहे हैं। भारतीय दंड संहिता की धारा 354 (महिला की गरिमा को ठेस पहुंचाने के इरादे से उस पर हमला करना) शिकायत में जोड़ी गई है।

प्रमुख खबरें

Jharkhand में मंत्री Sudivya Kumar के निधन पर SIR सुनवाई टली, 2 दिन का राजकीय शोक घोषित

Jammu Kashmir में सामान्य स्थिति के दावे पर Tarigami ने उठाए सवाल

CM Vishnu Deo Sai ने झीरम घाटी हमले पर NIA फैसले के बाद Congress से सबूतों पर सवाल पूछे

Odisha Vigilance ने सहायक अधिशासी अभियंता Anupama Sahu को 63 लाख की संपत्ति मिलने पर पकड़ा