बंगाल स्कूल नौकरी घोटाला: ईडी ने टीएमसी विधायक जीवन कृष्ण साहा के खिलाफ आरोपपत्र दायर किया

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 19, 2025

प्रवर्तन निदेशालय ने पश्चिम बंगाल माध्यमिक विद्यालय प्रमाणपत्र परीक्षा प्रक्रिया में अनियमितताओं के संबंध में तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के विधायक जीवन कृष्ण साहा के खिलाफ शनिवार को आरोपपत्र दायर किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि साहा की गिरफ्तारी के 60 दिन बाद यहां बैंकशाल अदालत में आरोपपत्र दाखिल किया गया। अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ से कहा, ‘‘हमने आज जीवन कृष्ण साहा के खिलाफ आरोपपत्र दाखिल किया है और यह 80 पृष्ठों का दस्तावेज है।’’ केंद्रीय एजेंसी ने प्रश्नपत्रों में हेरफेर और रिश्वतखोरी सहित घोटाले में कथित संलिप्तता के लिए साहा को अगस्त में गिरफ्तार किया था।

प्रमुख खबरें

हिला डालेंगे पूरी धरती, विनाश मचेगा! Kim Jong Un की बहन ने दी Donald Trump को सीधी चेतावनी, अमेरिका रोकेगा सैन्य अभ्यास?

LPG Supply Crisis | मुंबई में रसोई गैस का अकाल! 20% होटल और रेस्टोरेंट बंद, बंधक कूटनीति और युद्ध का दिखा असर | LPG Shortage

US-Iran Conflict | ट्रंप-पुतिन की गुप्त बातचीत और Tehran पर महाविनाशक हमले, क्या खाक हो जाएगा Middle East?

Crude Oil की कीमतों में भारी गिरावट! Donald Trump के शांति संकेत से Brent 27% तक टूटा