Bengal School Recruitment Scam: ईडी ने बिल्डर के आवास और कार्यालय पर छापे मारे

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 16, 2024

 प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक विद्यालयों में भर्ती में कथित अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में शुक्रवार को एक बिल्डर के आवास और कार्यालय पर छापे मारे। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

ईडी अधिकारी ने ‘पीटीआई-भाषा’ को बताया, ‘‘घोटाले में बिल्डर की अहम भूमिका है। ऐसा प्रतीत होता है कि उसने (बिल्डर) घोटाले से प्राप्त धन को विभिन्न परियोजनाओं में निवेश करने में चटर्जी की मदद की थी।

केंद्रीय एजेंसी ने चटर्जी को सरकारी सहायता प्राप्त विद्यालयों में भर्ती में कथित अनियमितताओं के सिलसिले में गिरफ्तार किया था। ईडी कथित घोटाले के संबंध में पहले भी बिल्डर से दो बार पूछताछ कर चुकी है।

अधिकारी ने बताया, ‘‘बिल्डर के कब्जे से जब्त किए गए कई दस्तावेजों और बैंक विवरणों से यह साबित होता है कि चटर्जी ने प्राथमिक विद्यालय घोटाले से प्राप्त धन को निवेश करने में उसकी मदद ली थी।

प्रमुख खबरें

JP Nadda ने स्वास्थ्य बजट योजनाओं की समीक्षा की, 160 जिला अस्पताल मार्च 2027 तक सुधरेंगे

CM Vishnu Deo Sai ने Jashpur में शुरू की अंतरिक्ष संगवारी पहल, छात्रों को मिलेगी स्पेस ट्रेनिंग

Manipur के Kangpokpi में उग्रवादियों ने वाहन पर किया हमला, 4 लोगों की मौत

Sehwag और Dravid की विरासत संभालेंगे बेटे, Aryavir Sehwag का Australia सीरीज के लिए India U-19 में चयन