बंगाल : कुलतली में बच्ची से बलात्कार-हत्या मामले की जांच के लिए एसआईटी गठित

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 09, 2024

पश्चिम बंगाल सरकार ने मंगलवार को दक्षिण 24 परगना जिले के कुलतली में 10 वर्षीय बच्ची के कथित बलात्कार-हत्या मामले की जांच के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) गठित करने की घोषणा की है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि एसआईटी का नेतृत्व बरुईपुर के पुलिस अधीक्षक पलाश चंद्र ढाली करेंगे। अधिकारी ने कहा, ‘‘हम स्थानीय लोगों को न्याय सुनिश्चित करने तथा इस अपराध के लिए जिम्मेदार लोगों को दंडित करने के प्रति अपनी प्रतिबद्धता का आश्वासन देना चाहते हैं।’’

पुलिस ने इस मामले में अबतक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पांच अक्टूबर को हुई इस घटना के बाद पूरे राज्य में व्यापक विरोध प्रदर्शन हुए। बच्ची का शव तालाब में पाए जाने के बाद स्थानीय लोगों ने वाहनों को आग लगा दी, एक पुलिस चौकी में तोड़फोड़ की तथा इलाके में सड़कें जाम कर दीं।

प्रमुख खबरें

Farrukhabad पुलिस अधिकारी पर FIR का Allahabad High Court ने दिया आदेश

Rahul Gandhi की दिल्ली रैली में न पहुंचने पर MP Youth Congress के 60 पदाधिकारी निलंबित

संविधान निरंतर जिम्मेदारी, इसके आदर्शों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाना कर्तव्य: CJI Surya Kant

Illinois में चुनाव जीतीं Saba Haider बोलीं, गाजियाबाद में मिले संस्कारों से मिली जनसेवा की सीख