बंगाली एक्टर सौमित्र चटर्जी की हालत गंभीर, ICU में हुए भर्ती, 24 घंटे डॉक्टर की निगरानी में

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 11, 2020

कोलकाता। प्रख्यात बंगाली अभिनेता सौमित्र चटर्जी का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने बताया कि वह अब भी उच्च खतरे के दायरे में हैं। डॉक्टरों ने शनिवार को यह जानकारी दी। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने बताया कि 85 वर्षीय अभिनेता ‘बेचैन हैं और अर्ध-चेतन अवस्था’ में हैं। हालांकि उनमें ऑक्सीजन की जो कमी थी, उसे ‘सामान्य स्थिति में लाया गया’ है। डॉक्टर ने पीटीआई-को बताया, ‘‘उनके सोडियम स्तर में सुधार हुआ है लेकिन पोटेशियम स्तर अब भी नीचे है। उसमें सुधार की कोशिश हो रही है। चटर्जी ‘सुस्त, गंभीर रूप से संशय वाली स्थिति और बेचैन’ हैं।

इसे भी पढ़ें: देहरादून की वादियों में संजय मिश्रा और करणवीर बोहरा कर रहे फिल्म कुतुब मीनार की शूटिंग

हालांकि इससे पहले उनकी बेटी पौलोमी बसु ने बताया था कि स्वास्थ्य मानकों के अनुसार अभिनेता की हालत स्थिर है।बसु ने एक बयान में कहा था, ‘‘मेरे पिता का इलाज कर रहे डॉक्टरों के दल का कहना है कि उनका शरीर स्वास्थ्य मानदंडों के हिसाब से काम कर रहा है और उनकी हालत स्थिर है। उनका रक्तचाप सामान्य है और उन्हें अभी ऑक्सीजन की जरूरत नहीं है।

प्रमुख खबरें

Goa Police कसीनो निदेशक Shrinivas Nayak पर फायरिंग मामले में हमलावरों की तलाश में जुटी

ईरान ने बढ़ाया Diplomacy का हाथ, Trump बोले- Military Action का विकल्प अभी भी खुला

GST Council की 57वीं बैठक 12 सितंबर को New Delhi में, पंजीकरण नियमों पर होगी चर्चा

Temasek ने Air India में सिंगापुर एयरलाइंस के निवेश का किया बचाव, बताया दीर्घकालिक कदम