लंदन के स्टेशन पर बंगाली भाषा ने मचाया बवाल, ब्रिटिश सांसदक को मिला एलन मस्क का समर्थन

By अभिनय आकाश | Feb 10, 2025

ब्रिटिश सांसद ने लंदन में एक बंगाली साइनबोर्ड पर नाराजगी जाहिर कर विवाद खड़ा कर दिया है। लंदन के व्हाइटचैपल स्टेशन पर बांग्ला लिपि में लिखे एक साइनबोर्ड की तस्वीर रिफॉर्म यूके पार्टी के सदस्य रूपर्ट लोवे ने पोस्ट की थी। संसद के ग्रेट यारमाउथ सदस्य ने यूनाइटेड किंगडम की राजधानी में बंगाली के उपयोग की आलोचना करते हुए कहा कि संकेतों को अंग्रेजी और केवल अंग्रेजी में दिखाया जाना चाहिए। रिफॉर्म यूके पार्टी के सदस्य लोव ने एक्स पर अपने पोस्ट को कैप्शन दिया यह लंदन है - स्टेशन का नाम अंग्रेजी में होना चाहिए। अब वायरल हो रही तस्वीर में बंगाली भाषा के साइनबोर्ड के बगल में एक अंग्रेजी लिखा हुआ साइनबोर्ड लटका हुआ है। फोटो को 9 फरवरी को साझा किया गया था और इसे 3.9 मिलियन से अधिक बार देखा गया है।

इसे भी पढ़ें: टाइम मैगजीन ने Elon Musk को राष्ट्रपति की डेस्क पर बैठे दिखाया, Donald Trump ने उड़ाया मजाक

कुछ ने उनके विचारों का समर्थन किया, जबकि अन्य ने कहा कि दो भाषाओं में साइनबोर्ड होना ठीक है। मस्क ने भी इस पोस्ट पर टिप्पणी कीं। उन्होंने कहा कि हां। पूर्वी लंदन में बांग्लादेशी समुदाय के योगदान को सम्मान देने के लिए 2022 में व्हाइटचैपल स्टेशन पर बंगाली में साइनबोर्ड लगाया गया था। इस क्षेत्र में बड़ी संख्या में बांग्लादेश के लोग रहते हैं। 

प्रमुख खबरें

अभिषेक शर्मा की आक्रामक पारी से भारत ने Afghanistan को हराकर जीती T20I श्रृंखला

Tata Sons में SP Group की हिस्सेदारी बेचकर 25000 करोड़ जुटाने का Noel Tata ने दिया प्रस्ताव

PM Narendra Modi के 76वें जन्मदिन पर Rajasthan में सेवा अभियान, CM Bhajan Lal Sharma ने गिनाए विकास कार्य

NCB ने केरल और बेंगलुरु में तोड़ा कोकीन तस्करी नेटवर्क, 7 गिरफ्तार