Bengaluru - Ernakulam Vande Bharat Express| इस रूट पर भी शुरु होने वाली है वंदे भारत, 31 जुलाई से पटरी पर दौड़ेगी

By रितिका कमठान | Jul 27, 2024

देश के कई रुटों पर वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन दौड़ रही है। अब एक नए रूट पर भी इसे चलाने की पूरी तैयारी हो चुकी है। लंबे समय से लंबित चल रही बेंगलुरु-एर्नाकुलम वंदे भारत एक्सप्रेस 31 जुलाई से शुरू होने वाली है। ये एक स्पेशल ट्रेन होगी जिसे सप्ताह में तीन बार चलाया जाएगा। इसकी शुरुआत से दो शहरों के बीच यात्रा करने का समय कम हो जाएगा।

वंदे भारत एक्सप्रेस का शुभारंभ कुछ समय के लिए टाल दिया गया है। यह पिछली दीपावली के दौरान होना था, लेकिन कई कारणों से ऐसा नहीं हो सका। नई वंदे भारत एक्सप्रेस से उन लोगों को मदद मिलने की उम्मीद है जो त्रिशूर और एर्नाकुलम क्षेत्र से अक्सर बेंगलुरु आते-जाते हैं, जो राजधानी से लगभग 500 किलोमीटर दूर है। इस सेवा से छात्रों, व्यापारियों और कई सरकारी अधिकारियों को लाभ मिलेगा। बेंगलुरु से मैसूर, चेन्नई, हैदराबाद, धारवाड़ और कोयंबटूर के लिए वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेनें चलती हैं।

प्रमुख खबरें

FIFA World Cup 2026 | मिकेल मेरिनो फिर चमके, स्पेन ने बेल्जियम को 2-1 से हराकर विश्व कप के सेमीफाइनल में प्रवेश किया

श्रीनगर सरकारी मेडिकल कॉलेज में बढ़ेंगी एमबीबीएस की 50 और सीटें, एनएमसी ने दी मंजूरी

रॉबर्ट वाद्रा भूमि सौदा मामला: ईडी ने कोर्ट को सौंपी सीलबंद लिफाफे में स्थिति रिपोर्ट

मेरठ दलित छात्रा हत्याकांड: टोल प्लाजा पर पीड़ित परिवार से मिले सांसद चंद्रशेखर आजाद