बेंगलुरु को पहली महिला सांसद मिलीं, भाजपा नेता शोभा करंदलाजे ने हासिल की जीत

By रितिका कमठान | Jun 04, 2024

देश के आईटी हब बेंगलुरु को पहली महिला लोकसभा सदस्य मिल गई है। मंगलवार को आए चुनावी नतीजों के बाद भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री शोभा करंदलाजे को जीत मिली है। उन्होंने बेंगलुरु उत्तर निर्वाचन क्षेत्र से कांग्रेस उम्मीदवार एम वी राजीव गौड़ा को 2,59,476 मतों के अंतर से हराया है। इस जीत के साथ ही उन्होंने इतिहास रच दिया है।

उनके कथित बयान के बाद, तमिलनाडु में सत्तारूढ़ पार्टी डीएमके ने उनके खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी और बाद में, उनकी टिप्पणी को लेकर कथित तौर पर आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज किया गया था। जहां करंदलाजे मोदी फैक्टर का लाभ उठाने की कोशिश कर रही थीं, वहीं कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व राज्यसभा सदस्य गौड़ा, जिन्होंने पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ा था, सिद्धारमैया के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार द्वारा शुरू की गई पांच गारंटी योजनाओं पर भारी चुनावी लाभ के लिए निर्भर थे। करंदलाजे ने उडुपी-चिकमगलूर सीट से दो बार - 2014 और 2019 के लोकसभा चुनावों में जीत हासिल की थी।

प्रमुख खबरें

Tier-2 और Tier-3 शहरों के Startup में भारी नवाचार क्षमता, बोले Jitendra Singh

Strait of Hormuz में फिर बढ़ा भारी तनाव: Iran का तीन Oil Tankers पर हमले का बड़ा दावा

Bihar Flood: Patna में Ganga का जलस्तर रिकॉर्ड स्तर पार, 12 जिलों में 22 लाख लोग प्रभावित

Manoj Jarange के अनशन स्थल पर भीड़ बढ़ने से Jalna में तनाव, OBC गुट से हटने की अपील