बेंगलुरु: कैब का इंतजार कर रही महिला से यौन उत्पीड़न के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026

बेंगलुरु, 28 जुलाई बेंगलुरु में सड़क पर कैब का इंतजार कर रही एक महिला से कथित तौर पर यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

महिला ने निडर होकर उसका मुकाबला किया और अपने मोबाइल फोन से उसकी हरकतों को रिकॉर्ड करना शुरू कर दिया। जब महिला ने पुलिस को फोन करने की चेतावनी दी, तब आरोपी वहां से भाग निकला। महिला ने बाद में आरोपी की पहचान में मदद के लिए उसका वीडियो इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर दिया।

महिला ने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘‘एक महिला होने के नाते मुझे यह अधिकार है कि मैं बिना किसी डर के अपनी कैब का इंतजार कर सकूं। मैं कोई निर्जीव वस्तु नहीं हूं कि कोई धन के बदले अशोभनीय प्रस्ताव न दे। उसकी बातें डराने वाली और अपमानजनक थीं, जिससे मुझे अपनी सुरक्षा की चिंता होने लगी।’’ शिकायतकर्ता ने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर इस तरह के व्यवहार को सामान्य मानकर अनदेखा नहीं किया जाना चाहिए।

उसने पुलिस से आरोपी की पहचान कर उचित कार्रवाई करने का आग्रह किया। इसके साथ ही उसने आम लोगों से भी इस तरह के उत्पीड़न के खिलाफ आवाज उठाने की अपील की। वीडियो सोशल मीडिया पर प्रस्तारित होने और शिकायत दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपी को ढूंढ़ निकाला।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘हमने प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

प्रमुख खबरें

अनाहत सिंह ने 2028 लॉस एंजिलिस ओलंपिक की तैयारियों के लिए हार्वर्ड में पढ़ाई टाली

विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने चीनी कम्युनिस्ट पार्टी के सेंट्रल पार्टी स्कूल के उपाध्यक्ष से की मुलाकात

ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने ब्रिटेन में किया विस्तार, जोड़े 40 नए प्रीमियम होटल

Dharmendra Pradhan के स्वागत पर भड़कीं Priyanka Gandhi, कहा- सुपरस्टार जैसा वेलकम वाकई शर्मनाक है