By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Jul 28, 2026
नयी दिल्ली, 28 जुलाई आईपीओ लाने की तैयारी में जुटी ओयो की मूल कंपनी प्रिज्म ने मंगलवार को ब्रिटेन में अपने प्रीमियम होटल कारोबार का विस्तार करते हुए संडे होटल और बेलविला ब्रांड के तहत 40 नए होटल को शामिल करने की घोषणा की। उल्लेखनीय है कि प्रिज्म आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) लाने की तैयारी कर रही है। कंपनी ने कहा कि यह विस्तार पश्चिम एशिया, यूरोप और अमेरिका में उसकी अच्छे होटल के क्षेत्र में मौजूदगी को मजबूत करने की रणनीति का हिस्सा है।
साथ ही, ब्रिटेन के प्रीमियम होटल बाजार में मजबूत और दीर्घकालिक उपस्थिति स्थापित करने पर भी हमारा ध्यान है।’’ कंपनी के अनुसार, नए होटल का चरणबद्ध तरीके से नवीनीकरण किया जाएगा ताकि उन्हें संडे होटल्स के डिजाइन और सेवा मानकों के अनुरूप बनाया जा सके। पिछले दो वर्षों में संडे होटल्स ने इंग्लैंड और वेल्स में 16 संपत्तियों का नेटवर्क तैयार किया है। इनमें ब्रिस्टल ग्रैंड होटल बाय संडे, लंदन में द लैंसबरी हेरिटेज, एक्सेटर रूजमोंट होटल बाय संडे, कार्डिफ में हॉलैंड हाउस होटल, विंचेस्टर वेसेक्स होटल और अटलांटिक टावर होटल आदि शामिल हैं।
कंपनी ने कहा कि ये सभी होटल भारत में विकसित प्रिज्म के तकनीकी मंच से संचालित होंगे और व्यावसायिक एवं अवकाश यात्रियों के साथ-साथ बैठकें, प्रोत्साहन, संम्मेलन और प्रदर्शनीपर्यटन की बढ़ती मांग को भी पूरा करेंगे। प्रिज्म के ब्रिटेन में क्षेत्रीय प्रमुख पुनीत यादव ने कहा कि कंपनी का यह विस्तार भारत-ब्रिटेन द्विपक्षीय पर्यटन गलियारे को ध्यान में रखकर किया गया है। कंपनी यूरोप में प्रिज्म,चेकमायगेस्ट, डैनसेंटर और ट्राउम-फेरिएनवोनुंगेन होटल ब्रांड का भी संचालन करती है।