Bengaluru में कार से 9 करोड़ Cash जब्त, Income Tax विभाग ने एक को हिरासत में लिया

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Aug 21, 2026

कर्नाटक की बेंगलुरु शहर पुलिस ने आयकर विभाग के अधिकारियों के साथ संयुक्त अभियान में एक कार से नौ करोड़ रुपये की नकदी जब्त की। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यह नकदी कार के जरिये बेंगलुरु से तमिलनाडु के होसुर ले जाई जा रही थी।

आयकर विभाग की इकाई-22, बेंगलुरु के उपनिदेशक जगदीश से मिली सूचना के आधार पर इलेक्ट्रॉनिक सिटी पुलिस ने 18 अगस्त की रात करीब साढ़े 10 बजे होसुर रोड पर बेटल टोल से कुछ ही दूरी पर एक सिग्नल पर वाहन को रोक लिया। पुलिस ने बताया कि वाहन को थाने लाया गया और उसमें सवार दो लोगों को आयकर विभाग के अधिकारियों को सौंप दिया गया। इलेक्ट्रॉनिक सिटी खंड के पुलिस उपायुक्त एम. नारायण के अनुसार, वाहन की विस्तृत जांच में उसके अंदर छिपाकर रखी गई नौ करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई।

हिरासत में लिए गए लोगों में से एक की पहचान सचिन के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक, उसका संबंध तमिलनाडु के तूतीकोरिन स्थित सिंधु ज्वेलर्स से बताया जा रहा है। नारायण ने बताया कि आयकर अधिकारियों ने पूछताछ के लिए सचिन को हिरासत में ले लिया है।

प्रमुख खबरें

AP CM Chandrababu Naidu दिल्ली में PM Modi से मिलेंगे, Metro Rail और सूखा राहत पर मांगेंगे मदद

Kerala में AIIMS स्थापित करने का प्रस्ताव किसी बजट घोषणा में शामिल नहीं, Centre ने High Court में कहा

Yogi Adityanath का तंज: Rajya Sabha Election से तय हुआ 2027 का गणित, 80-20 की लड़ाई

अच्छी फिल्म बनाओ, लोगों का मनोरंजन करो, चेक बाउंस केस में राजपाल यादव को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत