Bengaluru Stampede: अब RCB के घरेलू मैदान चिन्नास्वामी स्टेडियम में नहीं खेलें जाएंगे IPL मैच? भगदड़ मामले में बड़ा अपडेट

By Kusum | Jul 25, 2025

आईपीएल 2026 सीजन के दौरान अब बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में कोई मैच नहीं खेले जाएंगे। रिपोर्ट्स के अनुसार, बेंगलुरु भगदड़ मामले में जांच आयोग ने इस स्टेडियम में बडे़ आयोजनों पर रोक लगा दी है। जिससे आरसीबी को बड़ा झटका लगा है। हालांकि, इस मामले में अभी तक कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

रिपोर्ट्स के मुताबिक जांच आयोग की रिपोर्ट में कहा गया है कि बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम बड़े आयोजनो के लिए असुरक्षित है। इसलिए वहां पर किसी भी बड़े आयोजन पर रोक लगा दी है। ऐसे में अगले साल होने वाले आईपीएल मैचों के यहां होने की संभावना कम ही लग रही है। इस खबर से कहीं न कहीं आरसीबी को बड़ा झटका लगा है क्योंकि वह अब अपने घर में एक भी मैच नहीं खेल पाएगा।

वहीं, जस्टिस डीकुन्हा की रिपोर्ट के अनुसार, पिछले हफ्ते ही कर्नाटक कैबिनेट के सामने पेश की गई थी। जिसे गुरुवार 24 जुलाई को मंजूर कर लिया गया। इस रिपोर्ट में ही आरसीबी और KSCA के अलावा इवेंट मैनेजमेंट कंपनी DNA एंटरटेनमेंट नेटवर्क्स प्राइवेट-लिमिटेड को भी दोषी बताया गया था।

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi ने Devendra Fadnavis को लिखा पत्र, आदिवासी छात्रों की मांग उठाई

Karnataka में IPC करेगी ₹83,480 करोड़ का निवेश, बनेगा Data Centre

Bajaj Auto अगले 45 दिनों में उतारेगी 3 नए उत्पाद, 2 नए ब्रांड भी करेगी पेश

Jyotiraditya Scindia ने पेश किया Dak Seva App, घर बैठे मिलेंगी डाक विभाग की सुविधाएं