11 लोगों की मौत के बाद भी कार्यक्रम चलता रहा, प्रह्लाद जोशी बोले- सीएम और डिप्टी सीएम को तुरंत देना चाहिए इस्तीफा

By अंकित सिंह | Jun 06, 2025

बेंगलुरु भगदड़ पर केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने कहा कि राज्य सरकार को नैतिक जिम्मेदारी लेनी चाहिए। उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार को एक पल के लिए भी अपने पद पर नहीं रहना चाहिए। सीएम और डिप्टी सीएम को तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए। उन्होंने कहा कि अगर आलाकमान में कोई आदेश है तो सबसे पहले डीके शिवकुमार के खिलाफ कार्रवाई करें। राहुल गांधी पूरी दुनिया में जाकर हर बात पर बोलते हैं। उन्हें इस घटना के बारे में पता ही नहीं है।

इसे भी पढ़ें: Bengaluru stampede: किसी को बलि का बकरा नहीं बनाया गया, BJP के आरोपों पर प्रियांक खड़गे का पलटवार

उन्होंने सवाल किया कि क्या कुंभ मेले में भगदड़ नहीं मची? हमें यह भी नहीं पता कि कितने लोग मारे गए। हम कम से कम अपनी गलती स्वीकार कर रहे हैं और जिम्मेदारी ले रहे हैं... हम हताहतों की संख्या नहीं छिपा रहे हैं। खड़गे ने कहा कि आतंकवादी भारत में आते हैं और 26 लोगों को गोली मार देते हैं, और हमें यह भी नहीं पता कि आतंकवादी कहाँ हैं, लेकिन कोई भी गृह मंत्री अमित शाह का इस्तीफ़ा नहीं माँगता। उन्होंने माना कि राज्य सरकार बेहतर योजना बना सकती थी, "हां, हम बेहतर योजना बना सकते थे और चीजों को बेहतर तरीके से कर सकते थे, और हम इस पर विचार कर रहे हैं...।"

प्रमुख खबरें

Durga Puja पर कानून-व्यवस्था संभालने के लिए Bihar Police ने उतारे हजारों जवान

Bhojpur में सोन नदी में डूबे तीन किशोर, बचाने उतरे युवक समेत 4 लोगों की मौत

Punjab में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त, AAP सरकार से उठा जनता का भरोसा: Sachin Pilot

BJP ने तिरुवन्नामलाई अरुणाचलेश्वर मंदिर में गैर-हिंदू के प्रवेश पर DMK मंत्रियों को घेरा