T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद टीम इंडिया इन दो देशों के खिलाफ खेलेगी टी20 सीरीज, जानें पूरा कार्यक्रम

By Kusum | Mar 13, 2026

आईसीसी टी20 वर्ल्डकप 2026 जीतने के बाद अब टीम इंडिया अगले एक साल में कई अंतर्राष्ट्रीय सीरीज खेलने की तैयारी में है। कहा जा रहा है कि, भारतीय टीम आने वाले महीनों में श्रीलंका और आयरलैंड का दौरा कर सकती है, जहां टी20 मैचों की सीरीज आयोजित की जा सकती है। 

बताया जा रहा है कि, ये प्रस्ताव श्रीलंका क्रिकेट की ओर से आया है। श्रीलंका में पिछले साल आए एक बड़े चक्रवात के कारण कई इलाकों में भारी नुकसान हुआ था। ऐसे में अतिरिक्त टी20 मैच आयोजित कर राहत कार्यों के लिए धन जुटाने की योजना बनाई जा रही है। 

श्रीलंका दौरे से पहले भारतीय टीम आयरलैंड में भी टी20 सीरीज खेल सकती है। इसके लिए बीसीसीआई और क्रिकेट आयरलैंड के बीच बातचीत चल रही है। अगर सब कुछ तय हुआ तो ये सीरीज जून के आखिरी सप्ताह में खेली जा सकती है। भारतीय टीम पहले भी कई बार आयरलैंड का दौरा कर चुकी है। 

वहीं इन सभी संभावित सीरीज के बाद भारत को इंग्लैंड का दौरा करना है। जहां दोनों टीमों के बीच सीमित ओवरों की सीरीज खेली जाएगी। इसमें वनडे और टी20 दोनों ही फॉर्मेट शामिल हैं। 

इसके अलावा भारत को जून में घर पर अफगानिस्तान के खिलाफ सीरीज खेलनी है। इस घरेलू सीरीज में एक टेस्ट और तीन वनडे मैच की संभावना है। टी20 वर्ल्ड कप जीत के बाद अब टीम इंडिया के सामने लगातार अंतर्राष्ट्रीय मुकाबलों की चुनौती होगी। फैंस को उम्मीद है कि भारतीय टीम आने वाले सीरीज में भी बेहतरीन प्रदर्शन करेगी।  

प्रमुख खबरें

NIA कोर्ट ने PFI के 4 सदस्यों को शशिकुमार मर्डर केस में सुनाई उम्रकैद

AIIMS Nagpur: सुरक्षा के आश्वासन के बाद रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल खत्म

Odisha School Textbooks में मिलीं 1741 गलतियां, सरकार ने पूर्व निदेशक सहित चार को किया निलंबित

S Jaishankar ने नाविकों पर हमलों को बताया अस्वीकार्य, Liberia के साथ मिलकर बनाया मित्र समूह