Bengaluru Stampede: RCB के पदाधिकारी को जमानत, नहीं जा पाएंगे देश के बाहर, कोर्ट ने दिया आदेश

By Kusum | Jun 13, 2025

आरसीबी के फैंस के लिए 4 जून का दिन खुशी का था, जब उनकी पसंदीदा टीम ने 18 साल में पहली बार आईपीएल ट्रॉफी जीती। लेकिन ये जश्न जल्द ही मातम में बदल गया, जब एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ में 11 लोगों की जान चली गई और 56 लोग घायल हो गए। इस हादसे के बाद आरसीबी के मार्केटिंग और रेवेन्यू हेड निखिल सोसाले और डीएनए एंटरटेनमेंट नेटवर्क के दो कर्मचारी, किरण कुमार और सुनील मैथ्यू को गिरफ्तार किया गया था। अब कर्नाटक हाई कोर्ट ने निखिल सोसाले को अंतरिम जमानत दे दी है लेकिन उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने का आदेश भी दिया है। 

 

वहीं 6 जून की सुबह सेंट्रल क्राइम ब्रांच ने निखिल सोसाले को बेंगलुरु हवाई अड्डे से हिरासत में लिया। उनके वकील ने कर्नाटक हाई कोर्ट में गिरफ्तारी की वैधता पर सवाल उठाए। शुक्रवार को शुरू हुई सुनवाई को कोर्ट ने इस हफ्ते की शुरुआत तक के लिए टाल दिया था। बुधवार तक दोनों देशों की दलीलें सुनने के बाद गुरुवार यानी 12 जून को कोर्ट ने निखिल को अंतरिम जमानत देने का फैसला सुनाया। हालांकि, कोर्ट ने सख्ती दिखाते हुए उन्हें अपना पासपोर्ट जमा करने का निर्देश दिया।  

प्रमुख खबरें

एशियाई खेलों में बारिश से क्वार्टर फाइनल रद्द, ICC T20I रैंकिंग के दम पर भारत सेमीफाइनल में

The Paradise box office collection: नानी की फिल्म ने 4 दिन में पलटा खेल, दुनियाभर में ₹138 करोड़ के पार पहुंची कमाई

IIT Bombay के छात्र की मौत का मामला: इंसाफ की मांग को लेकर पिता ने Azad Maidan में शुरू किया धरना

अस्पताल पर बमबारी के बाद मलबे से बाहर निकाला गया... मोजतबा खामनेई को लेकर क्या बड़ा खुलासा हुआ?