बेंगलुरु हिंसा पर बोले एच डी देवेगौड़ा, वास्तविक दोषियों को ही दी जानी चाहिए सजा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Aug 13, 2020

बेंगलुरु। पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ने बृहस्पतिवार को कहा कि शहर में हिंसा करने के वास्तविक दोषियों को ही सजा दी जानी चाहिए। साथ ही उन्होंने कांग्रेस और भाजपा को इस मामले में राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप में नहीं पड़ने की सलाह भी दी। पुलकेशीनगर के कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर पर हुए हमले पर अफसोस जताते हुए जनता दल (एस) के संरक्षक ने यह भी कहा कि सरकार को उनको न्याय दिलाने के लिए कार्रवाई करनी चाहिए और नुकसान का मुआवजा भी देना चाहिए। देवेगौड़ा के कार्यालय की ओर से जारी विज्ञप्ति में उनके हवाले से कहा गया कि पुलकेशीनगर के कांग्रेस विधायक अखंड श्रीनिवास मूर्ति के घर पर हुआ हमला दुर्भाग्यपूर्ण है और देश के किसी हिस्से में ऐसी घटनाएं नहीं होनी चाहिए। पुलिस ने दंगा करने के मामले में 140 लोगों को गिरफ्तार किया है लेकिन इनमें से कितने लोग वास्तविक अपराधी हैं? 

प्रमुख खबरें

Jonathan David की हैट्रिक का कमाल, Canada ने Qatar को 6-0 से दी करारी शिकस्त, ग्रुप में टॉप पर

T20 World Cup: Shreyanka Patil की जगह Prema Rawat की एंट्री, क्या WPL स्टार अब दिखाएंगी अपना दम?

Share Market में Black Friday! IT Stocks में भारी बिकवाली से Sensex 600 अंक टूटा।

Accenture की एक खबर ने डुबोया बाजार, Infosys और TCS जैसे दिग्गज शेयर 8% तक टूटे