Bengaluru Weather Forecast: आईएमडी ने जारी किया येलो अलर्ट, शहर में भारी बारिश की आशंका

By रितिका कमठान | Apr 03, 2025

बेंगलुरु में इस समय मौसम भारी बारिश का बना हुआ है। मौसम विभाग ने भारी बारिश, बादल गरज और बिजली गिरने की संभावना जताई है। मौसम विभाग ने बेंगलुरु के लिए येलो अलर्ट भी जारी किया है। इस दौरान तापमान तीन से चार डिग्री सेल्सियस नीचे गिर सकता है। बारिश के साथ ही तेज हवाएं भी चल सकती है, जिससे मौसम सुहाना बना रहेगा।

वहीं नॉर्थ कर्नाटक के कई जिलों में भी ऑरेंज अलर्ट जारी हुआ है। इस अलर्ट में आंधी, बिजली गिरने और तेज हवाओं की चेतावनी दी गई है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, छिटपुट वर्षा का यह सिलसिला जारी रहने की उम्मीद है।

चिकमंगलूर और हासन का अधिकतम तापमान क्रमशः सामान्य से लगभग 7.5 डिग्री और 6 डिग्री कम रहा। बीदर, बागलकोट, विजयपुरा, चित्रदुर्ग, दावणगेरे, कोडागु और मैसूर में अधिकतम तापमान सामान्य से 4 से 2 डिग्री नीचे रहा। आईएमडी की विज्ञप्ति में कुछ क्षेत्रों में बाढ़ आने की भी चेतावनी दी गई है। निवासियों और यात्रियों ने प्रभावित स्थानों के वीडियो और तस्वीरें साझा की हैं, साथ ही इंदिरानगर में अघारा फ्लाईओवर और कृष्ण मंदिर रोड पर जलभराव की खबरें भी दी हैं।

बेंगलुरु में बारिश से प्रभावित इलाकों में बेलंदूर, एचएएल, सीवी रमन नगर, हुडी, केआर पुरम, कोरमंगला, मराठाहल्ली, एचएसआर लेआउट, व्हाइटफील्ड और हेनूर शामिल हैं। बेंगलुरू में अगले 48 घंटों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमशः 29 डिग्री सेल्सियस और 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने की संभावना है।

प्रमुख खबरें

जब कैटरीना कैफ की पार्टी में टकराए दो खान! 2008 का वो ऐतिहासिक झगड़ा जिसने बॉलीवुड को दो हिस्सों में बांट दिया था

एशियाई खेलों में गोल्ड मेडल जीतने और टॉप 50 रैंकिंग पर Syndrela Das की नजर

Saudi Arabia ने हूतियों पर दागी मेड इन चाइना मिसाइल, यमन के रेगिस्तान में ही जा गिरी

NSE की पूर्व MD चित्रा रामकृष्ण को SC से झटका, याचिका पर सुनवाई से इनकार