West Bank हमले के बाद 2 आतंकी ढेर और 5 घायल, Hebron की पूर्ण घेराबंदी में जुटी IDF

By अभिनय आकाश | Oct 23, 2026

इज़राइल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने हेब्रोन शहर की घेराबंदी करने और पूरे वेस्ट बैंक में आने-जाने पर रोक लगाने का आदेश दिया है। यह कदम इलाके में कथित हमास आतंकवादियों द्वारा किए गए एक आतंकी हमले में पांच लोगों के घायल होने के बाद उठाया गया है। नेतन्याहू ने कहा कि मैंने IDF और सुरक्षा बलों को निर्देश दिया है कि वे तुरंत हेब्रोन शहर को बंद कर दें और आज से ही पूरे जुडिया और सामरिया (वेस्ट बैंक) में पूर्ण लॉकडाउन की तैयारी करें।" नेतन्याहू ने आगे कहा कि हम हमास आतंकवादियों और उन्हें भेजने वालों का पीछा करेंगे, चाहे वे कहीं भी हों और कभी भी हों। आपके पास छिपने के लिए कोई जगह नहीं है। 

प्रमुख खबरें

Cyber Fraud: 37 म्यूल खातों से 7.36 करोड़ की ठगी, दिल्ली में बैंक मैनेजर समेत छह पकड़े गए

Swiggy Instamart का घाटा बढ़कर 895 करोड़ हुआ, Nomura और Nuvama ने घटाया Target Price

Russia से 40 हजार टन Diesel लेकर US रवाना हुआ पहला टैंकर

Asian Para Games में भारत का दबदबा, Javelin Throw में जीते Gold Silver और Bronze