Benjamin Netanyahu विरोध के बावजूद UNGA बैठक के लिए न्यूयॉर्क जाएंगे

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 09, 2026

संयुक्त राष्ट्र, नौ सितंबर (एपी) न्यूयॉर्क के मेयर जोहरान ममदानी द्वारा इजराइली प्रधानमंत्री को युद्ध अपराधी बताते हुए उनकी गिरफ्तारी की मांग किए जाने के बावजूद बेंजामिन नेतन्याहू इस महीने संयुक्त राष्ट्र महासभा की बैठक में शामिल होने के लिए 24 घंटे की बेहद व्यस्त यात्रा पर न्यूयॉर्क आएंगे। संयुक्त राष्ट्र में इजराइल के राजदूत डैनी डैनन ने मंगलवार को कहा कि प्रधानमंत्री के पास इस यात्रा से पीछे हटने का ‘‘कोई विकल्प नहीं’’ है। डैनन ने न्यूयॉर्क के मेयर ममदानी पर ‘‘राजनीति करने’’ का आरोप लगाया।

आईसीसी ने नेतन्याहू और एक अन्य इजराइली अधिकारी पर मानवता के खिलाफ अपराध करने का आरोप लगाया है। हालांकि, न्यूयॉर्क शहर के पास आईसीसी के गिरफ्तारी वारंट को लागू करने का कानूनी अधिकार नहीं है, लेकिन ममदानी ने अमेरिकी संघीय सरकार से नेतन्याहू को गिरफ्तार करने की कार्रवाई करने का आग्रह किया है। अमेरिका और इजरायल दोनों ही आईसीसी के सदस्य नहीं हैं।

वहीं, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने आईसीसी के कर्मचारियों पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए हैं और इस न्यायाधिकरण को कमजोर करने तथा खत्म करने के अभियान के तहत कार्रवाई की है। डैनन ने बताया कि नेतन्याहू 23 सितंबर की देर रात न्यूयॉर्क पहुंचेंगे, 24 सितंबर की दोपहर संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करेंगे और उसी रात इजराइल लौट जाएंगे। डैनन ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के 193 सदस्य देशों के नेताओं की यह बैठक यहूदी धार्मिक त्योहारों के दौरान हो रही है।

साथ ही, इजराइल में चुनावी अभियान भी चल रहा है और नेतन्याहू प्रधानमंत्री के पद पर बने रहने की कोशिश कर रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Trump vs Canada Trade War: ट्रंप ने कनाडाई सामानों पर लगाया 50% Tariff, ट्रेड जंग और हुई तेज

Canada के डेयरी उत्पादों और बाइकों पर US White House का नया बैन

Trump के नहले पर ईरान का दहला, अमेरिका ने 5 तेल टैंकरों को उड़ाया, तेहरान ने युद्धपोतों को निशाना बनाया

Cognizant की PERM वीजा फाइलिंग पर US सरकार ने लगाई रोक