Canada के डेयरी उत्पादों और बाइकों पर US White House का नया बैन

By प्रभासाक्षी न्यूज़ डेस्क | Sep 09, 2026

टोरंटो, नौ सितंबर (एपी) अमेरिका ने कनाडा से आने वाले दुग्ध उत्पादों, अधिकतर मादक पेय और मोटरसाइकिलों पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की है। अमेरिकी राष्ट्रपति के आधिकारिक आवास एवं कार्यालय ‘व्हाइट हाउस’ ने मंगलवार को बताया कि यह प्रतिबंध तीन सप्ताह में लागू होगा। इससे पहले मंगलवार को कनाडा ने अमेरिका से आयात होने वाले 20 अरब डॉलर मूल्य के सामान पर जवाबी शुल्क लगा दिया था।

ट्रंप ने अमेरिकी सामान्य सेवा प्रशासन को निर्देश दिया कि वह कनाडा के उत्पादों को इन सरकारी ठेकों के लिए तब तक अयोग्य घोषित करे जब तक कनाडा, अमेरिकी उत्पादों के लिए ‘‘पूर्ण एवं उचित पारस्परिकता’’ की अनुमति नहीं देता। कार्नी ने मंगलवार को इससे पहले कहा था कि कनाडा की रणनीति अधिक आत्मनिर्भर बनने की है। उन्होंने कहा, ‘‘ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई भी देश हमें बंधक न बना सके और हम अपनी जिंदगी अपनी इच्छा के मुताबिक जी सकें।’’ कनाडा के एक अधिकारी ने बताया कि कनाडा यूरोपीय संघ के साथ ऐसे संबंधों की संभावनाएं तलाश रहा है, जो सदस्यता से थोड़ा कम स्तर के हो सकते हैं।

इन विकल्पों में मौजूदा समझौतों का विस्तार, नई संधि पर बातचीत या सहयोग के अन्य रूप विकसित करना शामिल हो सकता है। अधिकारी ने कहा कि कनाडा पहले से ही प्रांतों, क्षेत्रों और श्रमिक संगठनों से इस बारे में विचार-विमर्श कर रहा है कि यूरोपीय संघ के साथ गहरे संबंध किस रूप में हो सकते हैं, लेकिन अभी किसी मॉडल का चयन नहीं किया गया है। नाम उजागर न करने की शर्त पर अधिकारी ने यह जानकारी दी, क्योंकि उन्हें इन वार्ताओं के बारे में सार्वजनिक रूप से चर्चा करने की अनुमति नहीं थी।

कार्नी अगले सप्ताह फ्रांस के स्ट्रासबर्ग जाएंगे। वहां वह 16 सितंबर को यूरोपीय आयोग की अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन के यूरोपीय संघ की स्थिति पर संबोधन में शामिल होंगे और अगले दिन यूरोपीय संसद को संबोधित करेंगे। इस विवाद ने दुनिया के सबसे करीबी संबंधों में से एक को झकझोर दिया है।

दोनों देशों की अर्थव्यवस्थाएं गहराई से एक-दूसरे से जुड़ी हैं और रक्षा तथा सुरक्षा के क्षेत्र में भी उनके करीबी संबंध हैं। इसके बावजूद ट्रंप ने कनाडा के सामान पर कई शुल्क लगाए हैं, जबकि अपने पहले कार्यकाल में उन्होंने उत्तर अमेरिकी व्यापार समझौते को लेकर बातचीत की थी और बार-बार उसकी सराहना की थी। इनमें से कई शुल्क उस समझौते का उल्लंघन करते हैं।

प्रमुख खबरें

मर्डर केस से बचने को रची खुद की मौत की झूठी कहानी, UP Police ने मऊ से दबोचा

IndiGo फरवरी 2027 से Navi Mumbai Airport पर शिफ्ट करेगी 12 International Flights

Kotia विवाद: BJD ने PM Modi से हस्तक्षेप की मांग की, Odisha सरकार को घेरा

अमित शाह ने दी चेतावनी, भारत Drug Trafficking नेटवर्क को पूरी तरह खत्म करेगा