बेओंसी लैशराम बनीं नॉर्थ ईस्ट की पहली ट्रांसवूमन डॉक्टर, कोरोना के खिलाफ जंग में होंगी शामिल

By अभिनय आकाश | Aug 26, 2020

वैसे तो बेओंसी लैशराम अपने जीवन के दौर में एक योद्धा रही हैं, लेकिन कोविड योद्धा का टैग उन्हें सबसे अच्छा लगता है। इंफाल के एक निजी अस्पताल में 27 वर्षीय चिकित्सा अधिकारी बेओंसी लैशराम मणिपुर की पहली और एकमात्र ट्रांसवूमन डॉक्टर नहीं बल्कि उत्तर-पूर्व की पहली ट्रांसजेंडर डॉक्टर भी हैं।  उन्होंने नूपी मानबी (ट्रांसवूमन) समुदाय के प्रति धारणा को हाशिए पर रखा है। 

रिजीनल इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (RIMS), इंफाल की छात्रा रहीं बेओंसी  कोविड -19 के खिलाफ लड़ाई में हिस्सा ले रही हैं। इम्फाल पश्चिम में काकवा लीफ्राकपम लीकाई से एक महामारी से लड़ने वाली डॉक्टर होने तक की यात्रा में उन्होंने जो कठिनाइयों का सामना किया, उसे अनदेखा करना आसान नहीं है। बेओंसी कहती हैं कि उन्हे हर दिन एक उपहार की तरह लगता है। 

इसे भी पढ़ें: विधानसभा चुनाव लड़ने के इच्छुक नहीं हेमंत बिस्व सरमा, कहा- अब भूमिका पार्टी और राज्य के लिए योगदान तक सीमित

उन्होंने बताया,  मैं एक लड़का पैदा हुआ था, लेकिन जब मेरे नौवीं और दसवीं कक्षा में जाने पर उसमें मुझे मेल नहीं लिखा गया। मैंने 2011 में RIMS से एमबीबीएस किया। 2013 में मैंने अपना घर छोड़ने का फैसला लिया। मेरे पिता इतना परेशान हुए कि उन्होंने खुद को मारने का भी प्रयास किया।' टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार डॉ. बेओंसी ने 2016 में महसूस किया कि ऐसी लाइफ नहीं जी सकती है और फिर निर्णय लिया की खुद की पहचान नूपी मानबी के तौर पर की जाए। उन्होंने 2013 में अपना आधिकारिक नाम बेओंसी कर लिया। 


प्रमुख खबरें

Baramati में कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों ने बताई समस्याएं, Ajit-Sunetra से जनता को बड़ी उम्मीदें

Sharad Pawar के हाथ से फिसल रहा Baramati, अजित का बढ़ रहा दबदबा

रायबरेली से नामांकन के बाद बोले राहुल गांधी, बड़े भरोसे के साथ मेरी मां ने मुझे सौंपी परिवार की कर्मभूमि

जीने के लिए केवल कुछ महीने का समय, पत्नी अनीता गोयल को कैंसर, नरेश गोयल की जमानत याचिका पर 6 मई को फैसला