Best Budget Bikes: कम बजट में ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक चाहिए तो इन गाड़ियों को ला सकते हैं घर

By अंकित सिंह | Apr 12, 2023

देश-दुनिया में महंगाई लगातार बढ़ती जा रही है। तेल की कीमतों में भी वृद्धि देखी जा रही है। ऐसे में पेट्रोल और डीजल वाहनों को खरीदना आम जनता के लिए एक बड़ी चुनौती है। हालांकि, रोजाना ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए कई कंपनियां ज्यादा माइलेज देने वाली बाइक्स को बाजार में पेश करती रहती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे बाइक्स के बारे में बता रहे हैं जो कम कीमत में आपको ज्यादा माइलेज देती है। 

इसे भी पढ़ें: ड्राइविंग करते समय इन ट्रैफिक नियमों का रखें ध्यान अन्यथा आपका लाइसेंस हो सकता है कैंसिल

हीरो एचएफ 100- भारत में हीरो मोटर कॉर्प के बाइक सबसे ज्यादा लोकप्रिय है। हीरो एचएफ हंड्रेड लगभग 56968 रुपये दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत में प्राप्त होती है। कंपनी की ओर से दावा किया जाता है कि यह बाइक 83 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। इसके अलावा इसकी मेंटेनेंस भी काफी कम है। 

एचएफ डीलक्स- एचएफ डीलक्स हीरो की शानदार बाइक है। शहरों से लेकर गांव तक इसकी लोकप्रियता खूब है। दिल्ली में इसकी एक्स शोरूम कीमत लगभग 60000 रुपये है। एचएफ डीलक्स को लेकर भी दावा किया जाता है कि यह बाइक 83 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती हैं। 


बजाज सीटी110 एक्स- बजाज का नाम सामने आते ही पल्सर का जिक्र होता है। लेकिन बजाज माइलेज वाली बाइक्स भी निकालती है। लगभग 59000 रुपये से शुरुआत होने वाली बजाज सिटी 100 एक्स बाइक 70 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती है। 

टीवीएस रेडियन- भारतीय बाजारों में टीवीएस बाइक्स की भी जबरदस्त मांग है। टीवीएस ने रेडियन बाइक निकाला है जो कि लगभग 61000 रुपये की शुरुआती कीमत से बाजार में उपलब्ध है। कंपनी की ओर से दावा किया जाता है कि यह बाइक 73.68 किलोमीटर प्रति लीटर का माइलेज दे सकती हैं।

इसे भी पढ़ें: अब दोपहिया वाहन चालकों की सुरक्षा के लिए आ गया है 'एयरबैग जींस', जानें यह कैसे रखता है सुरक्षित

बजाज प्लैटिना- बजाज की प्लैटिना भारतीय बाजार में जबरदस्त बिकती है। प्लैटिना भी लगभग 70 के आसपास का माइलेज देती है। इसकी कीमत 72,224 रुपये से शुरू होती है। 

प्रमुख खबरें

Delhi में आतिशबाजी के बाद Air Quality गंभीर, 20 निगरानी केंद्रों पर AQI खतरनाक स्तर पर

West Bengal में Kali Puja पर उमड़ी भारी भीड़, दक्षिणेश्वर और कालीघाट में लगीं कतारें

Delhi में पाबंदियों की अनदेखी कर देर रात तक फूटे Firecrackers, AQI 376 तक पहुंचा

Thailand में शुरू हुआ 27 दिवसीय Grand Diwali Festival, PM ने किया शुभारंभ