टीबी के मरीजों को जरूर खाने चाहिए ये 5 फूड्स

By मिताली जैन | Oct 02, 2022

टीबी एक ऐसी स्वास्थ्य समस्या है, जो व्यक्ति के फेफड़ों को प्रभावित करती है। अमूमन यह समस्या बैक्टीरिया माइकोबैक्टीरियम ट्यूबरकुलोसिस के कारण होती है। आमतौर पर, इस स्वास्थ्य समस्या का इलाज बीच में ही छोड़ देते हैं। लेकिन इससे समस्या का समाधान नहीं होता है। यदि टीबी का इलाज न किया जाए और उसकी ठीक से देखभाल न की जाए, तो यह घातक हो सकता है और जो लोग कुपोषित हैं, उनमें टीबी विकसित होने का खतरा अधिक होता है।

इसे भी पढ़ें: डायबिटीज हैं तो इन हेल्दी स्नैक्स को बनाएं डाइट का हिस्सा

प्रोटीन पर दें ध्यान

आपको अपनी डाइट में प्रोटीन रिच आहार को शामिल करना चाहिए। प्रोटीन की कमी संभावित रूप से टीबी से लड़ने की शरीर की क्षमता पर हानिकारक प्रभाव डाल सकती है। डेयरी और डेयरी उत्पाद, लीन मीट, दालें और फलियां प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थों के कुछ पूर्ण स्रोत हैं, जिन्हें आपको रोजाना कम से कम 2-3 बार लेना चाहिए।

फाइबर की ना हो अनदेखी

साबुत अनाज अनाज, दालें और अंकुरित फलियां आदि आहार रिच होती है और प्रोटीन के साथ-साथ पर्याप्त मात्रा में फाइबर लेना भी आवश्यक है। यह आंत के माइक्रोबायोम को स्वस्थ रखने में मदद करती है और आहार से विषाक्त पदार्थों को खत्म करती है।

इसे भी पढ़ें: ऑफिस में भूल से भी ना अपनाएं यह आदतें, हो जाएंगे मोटे

कुछ विटामिन को डाइट में करें शामिल

किसी भी बीमारी से लड़ने के लिए इम्युन सिस्टम का मजबूत होना आवश्यक है। इसलिए, आप इम्युन सिस्टम को बूस्ट अप करने के लिए एंटी-ऑक्सीडेंट के साथ-साथ विटामिन ए, सी, और ई का अपनी डाइट का हिस्सा बनाएं। इसके अलावा, विटामिन ए, ई और डी3 और खनिज सेलेनियम, जिंक और आयरन जैसे माइक्रो-न्यूट्रिएंट्स भी सेहत के लिए बेहद आवश्यक हैं।

नट्स और सीड्स खाएं

नट और सीड्स का सेवन भी टीबी के मरीजों को लाभ पहुंचा सकता है। इसमें कई तरह के पोषक तत्व होते हैं, जो आपकी ओवर ऑल हेल्थ को सुधारते हैं।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

UP में विकास और Infrastructure प्रोजेक्ट्स समय पर पूरे हों, सीएम Yogi Adityanath के कड़े निर्देश

Delhi Police ने Rahul Gandhi और Priyanka Gandhi पर दर्ज कीं 4 FIR

Elon Musk के अंबानी वाले सवाल पर बोले Rahul Gandhi, दूसरे व्यक्ति से मिलेंगे तो और पता चलेगा

विवाद में उलझा Arunachal Pradesh, Ranji Trophy के पहले मैच से बाहर होने का खतरा