Karwa Chauth पर पार्टनर संग करें चांद का दीदार, ये 4 Hill Stations हैं सबसे खास

By दिव्यांशी भदौरिया | Oct 26, 2026

करवा चौथ का त्योहार हर सुहागिन महिला काफी इंतजार करती है। पति-पत्नि के अटूट प्रेम और विश्वास का यह पर्व बस कुछ दिन में आने वाला है। इस दिन महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शाम के समय छलनी से चांद को देखकर अपना व्रत खोलती हैं।

करवा चौथ सेलिब्रेशन के लिए 4 सबसे खूबसूरत हिल स्टेशंस

ऊंचे-ऊंचे पहाड़ हर किसी को काफी पसंद है। बादलों के बीच से झांकता हुआ चांद और सुहावनी ठंडक आपके करवा चौथ को और भी रोमांटिक बना देगी। आइए आपको इन 4 जगहों के बारे में बताते हैं-

डलहौजी, हिमाचल प्रदेश

हिमाचल प्रदेश में सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है डलहौजी। प्राकृतिक खूबसूरती को लेकर यह काफी मशहूर है। यहां के व्यू पॉइंट्स, खूबसूरत देवदार के पेड़ और खुला आसमान, सभी का नजारा देखने लायक होता है। अगर आप करवा चौथ की रात चांद देखने के लिए यह जगह सबसे प्यारी और शांत है। अपने पार्टनर के साथ आप होटल या रिसॉर्ट में रुक सकते हैं।

कसौली, हिमाचल प्रदेश

दिल्ली-NCR से काफी नजदीक है कसौली। यह काफी सुंदर हिल स्टेशन है। यहां के सनसेट पॉइंट और मंकी पॉइट देखने के बाद आपका यहां बार-बार जाने का मन करेगा। पति-पत्नि के क्वालिटी टाइम स्पेंड करने के लिए कसौली एक परफेक्ट ऑप्शन है। पहाड़ों पर चांद का दीदर करना बेहद ही प्यारा पल होता है।

रानीखेत, उत्तराखंड

उत्तराखंड की सबसे खूबसूरत जगहों में से एक है रानीखेत। चाहे आप रानीखेत जा सकते हैं। यहां पर आपको भीड़-भीड़ के कम देखने को मिलेगी और आपका मन भी शांत रहने वाला है। यहां पर आप करवा चौथ सेलिब्रेट कर सकती हैं। रानीखेत में बर्फ से ढकी विशाल चोटियों का सुंदर नजारा देखने को मिलता है। आप रानीखेत में बेहतरीन होटल या स्टेकेशन बुक कर सकते हैं।

मुक्तेश्वर, उत्तराखंड

मुक्तेश्वर स्वर्ग से कम नहीं है। देवदार के ऊंचे-ऊंचे पेड़ों से घिरी पहाड़ियों के कारण यह जगह कपल्स का पसंदीदा हनीमून और वेकेशन स्पॉट मानी जाती है। इस दौरान यहां पर मौसम काफी सुहावना होता है। यहां पर आप माउंटेन-व्यू रिसॉर्ट को बुक करके उसकी बालकनी में खड़े होकर करवा चौथ का पर्व मना सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Pregnancy और Breastfeeding के दौरान भी हो सकता है Breast Cancer, एक्सपर्ट्स ने दी चेतावनी

Glance में L Catterton ने किया निवेश, चार साल बाद जारी किए नए इक्विटी शेयर

Mysuru Dasara के प्रबंधन पर Pramoda Devi Wadiyar ने जताई नाराजगी, धार्मिक अनुष्ठान में बाधा का लगाया आरोप

एकांगी दृष्टिकोण के असर में मानवाधिकार संगठन