Amazon Great Freedom Sale: iPhone और Gadgets पर बंपर Discount, जानें अगस्त मे कब से शुरू होगी सबसे बड़ी Shopping सेल!

By दिव्यांशी भदौरिया | Jul 28, 2026

क्या आप भी काफी लंबे समय से  स्मार्टफोन, लैपटॉप या कोई भी अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट खरीदने का प्लान बना रहे हैं, तो अभी रुक जाए। दरअसल, बहुत जल्द ऑनलाइन शॉपिंग एप अमेजन पर सेल शुरु होगी। अमेजन की ग्रेट फ्रीडम सेल 2026 (Amazon Great Freedom Sale 2026) की शुरुआत 7 अगस्त 2026 से शुरु होने जा रही है।

iPhone खरीदारों के लिए क्या है उम्मीद?

- हर बार अमेजन की सेल में एपल के प्रोडक्ट्स काफी चर्चा में बनें रहते है। पिछली बार ग्रेट फ्रीडन सेल में iPhone 16 और iPhone 15 पर 10 हजार तक की छूट, एक्सचेंज बोनस और बैंक ऑफर्स दिए गए थे। इस बार भी iPhone पर जबरदस्त ऑफर्स देखने को मिलेंगे।

स्मार्टफोन की कीमतें बढ़ने का भी रहेगा असर

- बताया जा रहा है कि अगले महीने एपल, सैमसंग, वनप्लस और Nothing जैसी कंपनियों ने रैम और अन्य कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत के कारण अपने कई स्मार्टफोन्स की कीमतें बढ़ाई हैं।

 - कहा जा सकता है कि ऐसे में सेल के दौरान अच्छी छूट मिलने संभावना कम हो, लेकिन हर मॉडल पर ऑल-टाइम लो प्राइस मिलने की उम्मीद न रखें।

बैंक ऑफर्स से होगी अतिरिक्त बचत

अमेजन की इस सेल में कई बैंक और पेमेंट ऑफर्स भी मिलेंगे। जैसे कि एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड पर 10% इंस्टेंट डिस्काउंट, अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड पर पांच प्रतिशत तक अनलिमिटेड कैशबैक, चुनिंदा प्रोडक्ट्स पर नो-कॉस्ट ईएमआई, EasyEMI ट्रांजेक्शन्स पर अतिरिक्त बचन और एक्सचेंज ऑफर्स के मध्यम और ज्यादा डिस्काउंट मिल सकते हैं।

सेल में मिलेंगे ये खास ऑफर्स

इस बार दावा किया जा रहा है कि अमेजन ग्रेट फ्रीडम सेल में कई स्पेशल डील्स पेश करेगी। जैसे कि  टॉप 100 डील्स, ब्लॉकबस्टर डील्स, ट्रेंडिंग डील्स,रात 8 बजे लिमिटेड टाइम डील्स, फ्रीबी सेंट्रल, ज्यादा खरीदें ज्यादा बचाएं, कॉम्बों डील्स, एक्सचेंज मिला, Amazon कूपन्स, सैंपल मेनिया और गिफ्ट कार्ड्स व वाउचर्स पर 10% तक की छूट दी जाएगी। 

प्रमुख खबरें

PM Modi और UAE क्राउन प्रिंस की मुलाकात, रणनीतिक और निवेश साझेदारी पर बनी सहमति

NALSA की तीसरी National Lok Adalat में 2.10 करोड़ से अधिक मामले निपटे

यूआईआईडीबी के पास सिर्फ 18 हेक्टेअर जमीन, कांग्रेस के आरोप बेबुनियाद: Mahendra Bhatt

Reform UK Party को दो क्रिप्टो अरबपतियों से मिले 7.2 करोड़ पाउंड का चंदा, ब्रिटेन में विवाद