Hair Wash Timing: हेयर वॉश की सही टाइमिंग से बढ़ सकता है चेहरे का ग्लो, जानिए कब धोएं बाल

By मिताली जैन | Apr 24, 2026

जब भी हेयर केयर की बात होती है तो हम सभी शैम्पू पर ध्यान देते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि हेयर वॉश सिर्फ आपके बालों का ही ख्याल नहीं रखता है, बल्कि इससे आपकी स्किन पर भी गहरा असर पड़ता है। जी हां, सुनने में आपको शायद अजीब लगे, लेकिन जब आप अपने बालों को सही समय पर धोते हैं तो इसे आपके चेहरे पर भी ग्लो आता है। 

इसे भी पढ़ें: Evil Eye Earrings: इन Evil Eye Earrings ने मचाई धूम, आपके Simple लुक को बनाएगा खास

हेयर वॉश और स्किन ग्लो का क्या है कनेक्शन

अगर सही समय पर हेयर वॉश किया जाए तो इससे स्किन ग्लोइंग महसूस होती है। इन दोनों का आपस में गहरा कनेक्शन है-

सिर में बनने वाला अतिरिक्त तेल माथे, हेयरलाइन और चेहरे तक आ सकता है। जिससे बालों व स्कैल्प के साथ-साथ चेहरा चिपचिपा लग सकता है। ऐसे में सही समय पर बाल धोने से चेहरा ज्यादा साफ महसूस होता है।

सिर पर पसीना, धूल और प्रदूषण मौजूद होने पर चेहरे पर असर नजर आता है। जिससे चेहरा थका हुआ और डलनेस महसूस होती है। ऐसे में बाल धोने के बाद पूरा लुक ग्लोइंग नजर आता है। 

अगर डैंड्रफ माथे, आईब्रो या गालों तक गिरते हैं, तो ऐसे में चेहरे पर भी छोटे दाने, खुजली या जलन हो सकती है। वहीं, सही समय पर बाल धोने से स्किन साफ व फ्रेश नजर आती है।

बालों को कब वॉश करें?

अगर आप अपनी स्किन को ग्लोइंग बनाना चाहती हैं तो ऐसे में सुबह बाल धोना काफी अच्छा माना जाता है, क्योंकि इससे दिनभर आप ज्यादा फ्रेश और साफ नजर आते हैं और ऑयली लुक कम होता है। साथ ही हेयर वॉश करने की वजह से आपका पूरा लुक निखरता है। 

वहीं, अगर आपने अपना पूरा दिन बाहर रहकर धूल-मिट्टी और पसीने में बहाया है तो ऐसे में शाम के समय हेयर वॉश करना काफी अच्छा माना जाता है। इससे ना केवल दिनभर की गंदगी निकल जाती है, बल्कि तकिए पर भी तेल कम लगता है। साथ ही, अगली सुबह चेहरा ज्यादा साफ लग सकता है।

- मिताली जैन

प्रमुख खबरें

T20 World Cup के फौरन बाद Pakistan Women Team का Sri Lanka दौरा, होगी 6 मैचों की सीरीज़

Car में Steel Rim लगाएं या Alloy Wheels? खरीदने से पहले जान लें ये बड़ा अंतर, बचेंगे हजारों

PoK में बवाल के बीच एक्शन मोड में Indian Army, सेनाध्यक्ष General Upendra Dwivedi पहुँचे Northern Command

National Award विजेता डायरेक्टर Bharathiraja का निधन, CM Vijay ने की राजकीय सम्मान के साथ विदाई की घोषणा