जोश और जुनून से भरे इन बेहतरीन देशभक्ति के गाने को सुनकर मनाएं अपना गणतंत्र दिवस

By निधि अविनाश | Jan 25, 2022

भारत 26 जनवरी, 2022 को अपना 73वां गणतंत्र दिवस मनाने जा रहा है।कहने की जरूरत नहीं है कि यह दिन हमारे दिलों में एक बहुत ही खास जगह रखता है। इस दिन देशभक्ति के गीत लोगों में देश के लिए और भी प्यार जगा देती है। 

गणतंत्र दिवस न केवल राजपथ, इंडिया गेट से राष्ट्रीय ध्वज फहराने या परेड को लाइव देखने के बारे में है, बल्कि यह उन लोगों को याद करने का भी समय है जिन्होंने देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति दे दी।

इसे भी पढ़ें: भिड़े का रोल कर रहे मंदार चंदवाडकर को ऐसे मिली थी तारक मेहता के शो में एंट्री, जानकार आप भी हो जाएंगे हैरान

देशभक्ति के गीत हमें हमारे सुनहरे अतीत, हमारी समृद्ध विरासत और हमारे पूर्वजों द्वारा किए गए सर्वोच्च बलिदान की याद दिलाते हैं। बॉलीवुड ने देशभक्ति से संबंधित फिल्मों में कई लोकप्रिय देश भक्ति गीतों को बनाया है।लता मंगेशकर के ऐ मेरे वतन के लोगो से लेकर एआर रहमान के मां तुझे सलाम तक, यहां इस गणतंत्र दिवस 2022 के लिए कुछ सदाबहार देशभक्ति गीत हैं जो कभी भी पुराने नहीं हो सकते हैं, और आज भी जब इन संगीतों को सुनते है तो आपके रोंगटे खड़े हो जाते हैं। तो आइये आपको बताते चले इन बेहतरीन गीतों के बारें में 

ये देश है वीर जवानों का

यह बहुत ही उत्साह से भरा गीत है जो हम सभी को भारत में जन्म लेने पर गर्व महसूस कराता है, और आपको देश के लिए कुछ करने की प्रेरणा देता है।

 ऐ वतन (राज़ी)

अरिजीत सिंह और सुनिधि चौहान ने इस सॉन्ग को गाया है।फिल्म राजी का यह सॉन्ग सभी को काफी पसंद आया था।गणतंत्र दिवस के मौके पर यह गाना आपके भीतर राष्ट्रभक्ति की भावना जगाता है।

तेरी मिट्टी (केसरी)

फिल्म केसरी, तेरी मिट्टी के सबसे लोकप्रिय देशभक्ति गीतों में से एक है। यह आपको सुपर-इमो बना देगा। 

ये जो देस है तेरा (स्वदेश) 

यदि कोई वास्तव में भारतीय होने की भावना जानना चाहता है, तो देश से बाहर रहने वाले भारतीय से पूछिए। जिस तरह से वे अपने देश को याद करते हैं, वह सोचना भी काफी मुश्किल है। लेकिन एआर रहमान इस गाने में इस भावना को खूबसूरती से कैद करने में कामयाब रहे।

रंग दे बसंती (रंग दे बसंती) 

एआर रहमान के इस सॉन्ग ने सबका दिल चुरा लिया। रंग दे बसंती फिल्म का टाइटल ट्रैक काफी एनर्जेटिक है। इस गाने को दलेर मेहंदी, के एस चित्रा ने खूबसूरती से गाया है और संगीत ए.आर. रहमान के है। 

भारत हमको जान से प्यारा है 

भारत हमको जान से प्यारा है फिल्म रोजा का एक देशभक्ति गीत है। इस गाने को हरिहरन ने गाया है। 

प्रमुख खबरें

Rahul Gandhi Columbia University Speech | विदेश जाकर देश का अपमान करना राहुल गांधी की आदत, आर्थिक आपदा वाले बयान पर बीजेपी ने किया तीखा पटलवार

Odisha के महिला SHG को बड़ी मदद, सरकार ने जारी किए 329 करोड़ रुपये

Delhi Cabinet का फैसला: Transgender समुदाय को PM-JAY में मिलेगा 10 लाख का मुफ्त इलाज

सोनिया गांधी की किताब पर राजस्थान के मंत्री Madan Dilawar का हमला, लगाया गंभीर आरोप