देश की टॉप टेन फार्मेसी संस्थानों के बारे में जानें

By मिथिलेश कुमार सिंह | May 13, 2021

दुनिया में जिस प्रकार से मेडिकल इंडस्ट्री की इंपोर्टेंस बढ़ती जा रही है, उसे देखकर तमाम स्टूडेंट्स मेडिकल की दुनिया में अपना कॅरियर बनाना चाहते हैं। 

अगर सामान्य ढंग से देखा जाए, तो मेडिकल में सिर्फ एमबीबीएस, बीडीएस या बीएएमएस जैसे दूसरे डायरेक्ट मेडिकल कोर्सेज दिखलाई देते हैं, किंतु मेडिकल की दुनिया इतनी छोटी तो है नहीं! ऐसे में यह जानना उचित रहेगा कि फार्मेसी की दुनिया भी मेडिकल वर्ल्ड से ही संबंधित है, और आपको यह जानकर आश्चर्य होगा कि इसमें कॅरियर के ऑप्शन सामान्य मेडिकल पढ़ाई से कहीं अधिक चमकदार हैं। परंतु मुख्य बात यही है कि आप ठीक से बेहतरीन कोर्सेज को करें, और इसके लिए आपको बेहतरीन यूनिवर्सिटीज और कॉलेजेज का चुनाव करना भी महत्वपूर्ण हो जाता है।

इसे भी पढ़ें: न्यूट्रिशन और डाइटेटिक्स के क्षेत्र में हैं कॅरियर की अपार संभावनाएं

आइए जानते हैं टॉप टेन फार्मेसी यूनिवर्सिटीज के बारे में...

2020 में जारी एनआईआरएफ (NIRF) यानी नेशनल इंस्टिट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क के आंकड़े के अनुसार दसवें नंबर पर जेएसएस कॉलेज आफ फार्मेसी, मैसूर का स्थान है।

इसे एक प्रीमियम संस्थान के तौर पर जाना जाता है, और अगर यहां से आप फार्मेसी कोर्स करते हैं, तो आपके सामने कॅरियर के बेहतरीन ऑप्शन आसानी से खुल जाते हैं।

इसी प्रकार से नौवें नंबर पर जेएसएस कॉलेज आफ फार्मेसी, ऊटी का स्थान है, तो आठवें नंबर पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, अहमदाबाद का स्थान है। जाहिर तौर पर अगर टॉप टेन में यह कॉलेजेज अपना स्थान बना पाए हैं, तो इनकी सफलता की कहानी अपने आप काफी कुछ कहती है, और बगैर किसी शक के आप इनको बेहतरीन संस्थानों में काउंट कर सकते हैं।

इसी प्रकार से सातवें नंबर पर मणिपाल कॉलेज आफ फार्मास्यूटिकल साइंसेज, उडुपी कर्नाटक है, तो बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी का नंबर छठे स्थान पर है। वैसे बिरला इंस्टीट्यूट आफ टेक्नोलॉजी एंड साइंस, पिलानी, इंजीनियरिंग के लिए भी सर्वश्रेष्ठ संस्थानों में से एक माना जाता है।

इसे भी पढ़ें: एमबीए की पढ़ाई की है तो ऐसे मिल सकता है मोटा वेतन

इसी क्रम में पांचवें नंबर पर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च, हैदराबाद का स्थान है, तो चौथे नंबर पर रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान, मुंबई का स्थान है। बता दें कि फार्मा स्यूटिकल बेहद चमकते हुए कॅरियर आप्शन के रूप में तमाम स्टूडेंट्स द्वारा चुना जा रहा है, और इस क्षेत्र में स्टूडेंट्स भी बेहतरीन कॅरियर को संवारने में लगे हुए हैं। तीसरे नंबर पर नेशनल फार्मास्यूटिकल एजुकेशन एंड रिसर्च का स्थान है, तो दूसरे नंबर पर पंजाब यूनिवर्सिटी है, जो फार्मेसी के लिए बेहतरीन विश्वविद्यालय में से एक माना जाता है।

फिर नंबर एक पर स्थान आता है, जामिया हमदर्द, नई दिल्ली का!

जी हां, जामिया हमदर्द, नई दिल्ली, फार्मास्युटिकल्स कोर्सेज के लिए नंबर वन संस्थान माना जाता है, और यहां से निकले स्टूडेंट्स बेहतरीन पैकेज के साथ तमाम मेडिकल कंपनियों में अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाते हैं। साथ ही उनको मिलता है किसी अन्य कोर्स करने वाले के बराबर वेटेज और सैलरी पैकेज!

इसके अलावा दवाइयों के क्षेत्र में उनकी समझ उनको काफी सकारात्मक ढंग से आगे बढाने में मदद करती है।

- मिथिलेश कुमार सिंह

प्रमुख खबरें

TRAI ने सैटेलाइट संचार नेटवर्क के लिए अलग लाइसेंस व्यवस्था की सिफारिश की

यूक्रेनी अभिनेता Armen Atayan को Mumbai Sessions Court से मिली जमानत

भारत के Renewable Energy क्षेत्र में 2030 तक 220 अरब डॉलर निवेश की उम्मीद, प्रल्हाद जोशी ने दी जानकारी

ब्राजील के U20 Football मैच में हिंसक झड़प, Referee ने दिखाए 51 Red Card