रिटायरमेंट के बाद इन जगहों पर प्लान कर सकते हैं अपना वेकेशन…

By सुषमा तिवारी | Mar 16, 2019

कुछ जगह ऐसी होती है जिसे देखने का मज़ा तब आता है जब आप अपने काम से आजाद हो। जॉब से रिटायर होने के बाद अगर आप अपने लिए कोई वेकेशन प्लान तक कहे हैं तो हम आपके लिए लेकर आये हैं कुछ ऐसी जगहों के बारें में जहां आप लंबे वेकेशन पर जा सकते है। ऐसा माना जाता है कि भागदौड़ भरी जिंदगी से रिटायर होने के बाद लोग इस जगह पर आकर काफी शांति महसूस करते हैं। ये जगह हैं पुणे और उसके आप-पास की कुछ खूबसूरत जगह, जिसके बारे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे-

पुणे

सर्दी हो या गर्मी महाराष्ट्र के पुणे का मौसम काफी सुहावना होता हैं। खास कर सर्दियों के मौसम में पुणे की खूबसूरती को सर्दियां और खूबसूरत बना देती हैं। कहते हैं कि पुणे का नाम पुण्या शब्द से बना हैं। इस शब्द का मतलब होता हैं दो नदियों का मिलन। ये शहर दो नदियों के संगम का भी शहर है। इस शहर में दो नदियां आपस में आकर मिलती है मुला और मुठा। इस शहर में मराठा साम्राज्‍य के अनेक मुख्‍यालय स्थित हैं जो पर्यटकों को सबसे ज्‍यादा आकर्षित करते हैं। 

तपोला 

पुणे के पास एक बेहद ही खूबसूरत जगह है तपोला। तपोला अपने ऊंचे पहाड़, प्राकृतिक सुंदरता, रंग-बिरंगे फूल, घनी हरी वादियों के लिए काफी मशहूर हैंष पर्यटकों के लिए ये स्थान कुदरत की शानदार निशानी माना जाता हैं। तपोला टेंट रिजॉर्ट में रूकने पर आप शिवसागर झील में वॉटर स्‍पोर्ट्स का मज़ा भी ले सकते हैं। तपोला में शिवसागर झील पर्यटकों के बीच आकर्षण का प्रमुख केंद्र है। यहां पर आप तैराकी, कायाकिंग या वॉटर स्‍कूटर राइड का मज़ा ले सकते हैं। 

इसे भी पढ़ें: परिवार के साथ अच्छा वक्त बिताने के लिए दिल्ली-NCR की सबसे बेहतरी जगहें

महाबलेश्‍वर

ऊंची पहाडियां, सुंदर वादियां… वादियों में तैरते सफेद बादल… कानों को छूती हुई सर-सराती हवा… पेड़ों के पत्तों की खनकती आवाज…. इन सब का अगर आपको एहसास करना हैं तो आपको महाबलेश्‍वर हिल स्‍टेशन की सैर जरूर करनी चाहिए। यहां फल्‍कलैंड प्‍वॉइंट, कारनेक प्‍वॉइंट, विल्‍सन प्‍वॉइंट, कनॉट पीक और कैसल रॉक पर इन सब एडवेंचर का मज़ा ले सकते हैं। खुद विदेशियों ने भी महाबलेश्‍वर की खूबसूरती का बखान किया है। महाबलेश्‍वर में प्राकृतिक सौंदर्य और एडवेंचर के अलावा धार्मिक स्‍थल भी मौजूद हैं।

इसे भी पढ़ें: भव्य नक्काशीदार खम्भों पर खड़ा है पंचमहल, हिन्दुत्व का दिखता है प्रभाव

पंचगनी 

पंचगनी का नाम आपने किताबों में जरूर सुना होगा। जी हां आपने धार्मिक स्थलों को लेकर ये दुनिया में मशहूर हैं। धार्मिक स्थलों के साथ-साथ यह जगह बेहद ही खूबसूरत हैं। यहां की खूबसूरती पर्यटकों को खूब आकर्षित करती हैं। पंचगनी के माउंट मैल्‍कोल्‍म, महाबलेश्‍वर मंदिर, पंचगना मंदिर, विल्‍सन प्‍वॉइंट, सिडनी प्‍वॉइंट, वेन्‍ना झील, लिंगमाला झरना, धोम बांध और बॉम्‍बे प्‍वाइंट आदि देख सकते हैं। इस जगह की ताजी हवा में आकर आप शहर के प्रदूषण को भूल जाएंगे।

- सुषमा तिवारी

प्रमुख खबरें

981 दिन बाद मैदान पर वापसी! आँखों में आँसू, फैंस का खड़े होकर अभिवादन... FIFA World Cup 2026 में दिखा Neymar Junior का इमोशनल कमबैक

Nirjala Ekadashi Vrat Katha: क्यों है यह सबसे कठिन और श्रेष्ठ व्रत? जानें इसकी कथा और Divine Blessings

बैंकों के AI सिस्टम पर RBI की सख़्ती! ड्राफ्ट गाइडलाइंस में किल स्विच और इंसानी निगरानी अनिवार्य करने का प्रस्ताव

Love Horoscope For 25 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 25 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन