PM मोदी ने मिलाद-उन-नबी की दी मुबारकबाद, बोले- सभी स्वस्थ और खुशहाल हों

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Oct 30, 2020

नयी दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को लोगों को मिलाद-उन-नबी की शुभकामनाएं दीं और उम्मीद जताई कि यह पर्व करुणा और भार्ईचारा बढ़ाएगा। मिलाद-उन-नबी को पैगंबर मोहम्मद के जन्मदिन के तौर पर मनाया जाता है। इसे इस्लामी कलैंडर के तीसरे महीने में मनाया जाता है। मोदी ने ट्वीट किया, ‘‘मिलाद-उन-नबी पर शुभकामनाएं। यह दिन सभी में करुणा और भाईचारा बढ़ाए।’’ उन्होंने कहा कि सभी स्वस्थ और खुशहाल हों। ईद मुबारक। 

इसे भी पढ़ें: PM मोदी ने भाजपा कार्यकर्ताओं की हत्या पर जताया दुख, कहा- ऊर्जावान युवा J&K में कर रहे थे शानदार काम 

वहीं, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी मिलाद-उन-नबी की सभी को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह त्योहार सभी को हमारे समाज में सद्भाव और सौहार्द के बंधन को मजबूत करने की दिशा में काम करने के लिए प्रेरित करता है।

प्रमुख खबरें

IPL 2026: कोलकाता नाइट राइडर्स ने लॉन्च की जर्सी, नए कलेवर में दिखेगी केकेआर टीम

West Asia Conflict: विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, 5 भारतीयों की मौत, एक अब भी लापता

Electricity Bill की टेंशन खत्म! ये Smart Tips अपनाएं, Summer में होगी 30% तक की बचत

LPG की कमी पर Devendra Fadnavis का Congress पर बड़ा हमला, बोले- देश को गुमराह करना बंद करें