West Asia Conflict: विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान, 5 भारतीयों की मौत, एक अब भी लापता

By अंकित सिंह | Mar 14, 2026

अतिरिक्त सचिव (खाड़ी क्षेत्र) असीम महाजन ने शनिवार को बताया कि पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष में पांच भारतीय शहीद हो गए हैं, जबकि एक घायल हो गया है। उन्होंने कहा कि मिशन चौबीसों घंटे खुले हैं और सभी प्रकार की सहायता के लिए लगातार काम कर रहे हैं। महाजन ने ये बातें राष्ट्रीय राजधानी में पश्चिम एशिया के हालिया घटनाक्रमों पर अंतर-मंत्रालयी ब्रीफिंग के दौरान कहीं। उन्होंने कहा कि पिछली घटना में पांच भारतीय शहीद हो गए हैं और एक लापता है। ओमान, इराक और यूएई में स्थित हमारे मिशन लापता भारतीय नागरिक के संबंध में संबंधित अधिकारियों के संपर्क में हैं और आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद मृतक के पार्थिव शरीर को शीघ्र स्वदेश वापस लाने के लिए प्रयासरत हैं।

उन्होंने ओमान के सोहार शहर में हुए हमले के बारे में जानकारी दी, जिसमें दो भारतीयों की मृत्यु हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। उन्होंने बताया कि किसी को भी गंभीर चोट नहीं आई है। हमारा मिशन घटनास्थल पर मौजूद है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है। संबंधित ओमानी अधिकारियों, स्थानीय कंपनियों, अस्पतालों और प्रभावित भारतीयों के परिवारों के साथ निरंतर संपर्क में है। दूतावास दोनों मृत भारतीय नागरिकों के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत वापस लाने के लिए समन्वय कर रहा है।

इसे भी पढ़ें: West Asia संकट में 2 भारतीयों की मौत, MEA बोला- प्रवासियों का कल्याण सर्वोच्च प्राथमिकता

सेफसी विष्णु घटना के बारे में उन्होंने कहा कि सेफसी विष्णु के 15 चालक दल के सदस्यों को सुरक्षित निकाल लिया गया है और वे वर्तमान में इराक के बसरा के एक होटल में ठहरे हुए हैं। उनकी शीघ्र वापसी के लिए टीम घटनास्थल पर मौजूद है। वे भारतीय नागरिक के पार्थिव शरीर को शीघ्र भारत वापस लाने के लिए संबंधित अधिकारियों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। शुक्रवार को हुई ब्रीफिंग में जहाजरानी मंत्रालय के विशेष सचिव राजेश कुमार सिन्हा ने बताया कि भारतीय ध्वज वाले दो एलपीजी ले जाने वाले जहाज शिवालिक और नंदा देवी होर्मुज जलडमरूमध्य से गुजर चुके हैं और लगभग 92,700 मीट्रिक टन एलपीजी लेकर भारत की ओर अग्रसर हैं।

प्रमुख खबरें

UPPSC Computer Operator Recruitment 2026: सरकारी नौकरी की बड़ी सौगात, जानें Eligibility और आवेदन प्रक्रिया

DY Patil Demise: 1983 में एक कॉलेज से 180 संस्थानों तक, शिक्षा जगत के इस विजनरी Leader का हुआ निधन

दतिया उपचुनाव में जीत पर Umang Singhar बोले, MP सरकार 22 साल में वादे पूरे करने में फेल

प्रशांत किशोर की जीत पर Akhilesh यादव खुश, बोले- BJP को रिटर्न गिफ्ट मिला