By नीरज कुमार दुबे | Apr 04, 2025
वक्फ संशोधन विधेयक को संसद की मंजूरी मिल चुकी है। देशभर में मोदी सरकार के इस फैसले का स्वागत किया जा रहा है लेकिन कुछ लोग विरोध में भी हैं और इस कानून को अदालत में चुनौती देने की बात कर रहे हैं। इन्हीं में से एक हैं जम्मू-कश्मीर के ग्रैंड मुफ्ती नासिर-उल-इस्लाम जिन्होंने कहा है कि यह मुसलमानों की संपत्ति पर कब्जा करने का प्रयास है और इसे सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी जायेगी। प्रभासाक्षी से बातचीत में उन्होंने कहा कि यह मुस्लिम समुदाय के अधिकारों को खतरे में डालता है, इसलिए उनके हितों की रक्षा के लिए कानूनी लड़ाई की जरूरत है। उन्होंने कहा, “यह मुसलमानों के खिलाफ युद्ध की शुरुआत है।”