पटना में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा: CM ने मॉडल अस्पताल का निरीक्षण कर दिए त्वरित निर्माण के निर्देश

By प्रेस विज्ञप्ति | Aug 30, 2025

पटना। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने आज पटना सिटी के गुरू गोविंद सिंह सदर अस्पताल परिसर में निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल भवन का निरीक्षण किया और निर्माण कार्य जल्द से जल्द पूर्ण करने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माणाधीन मॉडल अस्पताल के निर्माण कार्यों के बारे में विस्तृत जानकारी ली। इस दौरान अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि यह 100 बेड का पांच मंजिला मॉडल अस्पताल होगा, जिसमें मरीजों के इलाज की आधुनिक सुविधायें होंगी।

इसे भी पढ़ें: राहुल की मतदाता अधिकार यात्रा में शामिल हुए अखिलेश, बोले- अवध में भाजपा हारी, अब मगध में भी हारेगी

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, स्वास्थ्य विभाग के सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह, मुख्यमंत्री के सचिव श्री कुमार रवि, पटना प्रमण्डल के आयुक्त डॉ० चंद्रशेखर सिंह, जिलाधिकारी डॉ० त्यागराजन एस०एम० एवं पटना के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री कार्तिकेय के० शर्मा सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

प्रमुख खबरें

Congress Chief Mallikarjun Kharge ने तमिलनाडु में तीन नई कमेटियों को दी मंजूरी

मतदान का अधिकार छीनना संविधान के मूल ढांचे पर हमला: Justice Ujjal Bhuyan

Sheikh Hasina प्रत्यर्पण: बांग्लादेश बोला, कानूनी प्रक्रिया के साथ राजनीतिक मंशा भी जरूरी

आरक्षण पर दिए बयान पर अड़े Shankersinh Vaghela, बोले- माफी मांगने का सवाल ही नहीं उठता