हम असंभव को संभव बनाते हैं, G20 हैंडशेक के बीच, भारतीय सेना ने गलवान में खेली क्रिकेट

By अभिनय आकाश | Mar 03, 2023

भारतीय विदेश मंत्री एस जयशंकर द्वारा नई दिल्ली में जी20 शिखर सम्मेलन के मौके पर अपने चीनी समकक्ष किन गैंग संग वार्ता के एक दिन बाद, दोनों देशों के बीच संबंधों को 'असामान्य' बताते हुए, भारतीय सेना ने पूर्वी लद्दाख में क्रिकेट खेलने वाले सैनिकों की तस्वीरें जारी की है। भारतीय सेना के फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स ने बताया कि त्रिशूल डिवीजन की अटियाला ब्रिगेड ने गलवान घाटी के पास अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में उप-शून्य तापमान में पूरे उत्साह और जोश के साथ एक क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इंडिया टुडे की रिपोर्ट के अनुसार ये स्थान पेट्रोल प्वाइंट 14 से लगभग 4 किमी दूर है, जहां गलवान में भीषण संघर्ष हुआ था, जहां जून 2020 में 20 भारतीय सैनिक मारे गए थे। चीन ने कभी भी अपनी ओर से हताहतों की सही संख्या नहीं बताई।

प्रमुख खबरें

Skincare For dark Neck: गर्दन के कालेपन से हैं परेशान? ये आसान हैक्स आएंगे बेहद काम

AHF Junior Asia Cup: भारत ने मलेशिया को 3-1 से हराकर फ़ाइनल में जगह बनाई

इंटरमिटेंट फास्टिंग के बाद भी वजन क्यों नहीं घट रहा? समझें असली वजह

Algeria और UAE में बढ़ा Diplomatic Crisis: एयरस्पेस बंद, 48 घंटे में राजदूत को देश छोड़ने का फरमान