फर्जी कॉल से हो जाएं सावधान, स्कैमर्स लूट लेंगे आपका सारा पैसा

By दिव्यांशी भदौरिया | Jan 01, 2025

जबसे इंटरनेट का युग आया है तभी से फ्रॉड भी काफी बढ़ गया है। स्कैमर्स फोन कॉल के जरिए लोगों को निशाना बना रहे हैं। जिन लोगों इन कॉल्स को रिसीव किया उनके साथ स्कैम हो गया है। रोजाना लोगों के पास फर्जी कॉल आ रही है, कई लोग इसका शिकार भी हो रहे है। भारतीय दूरसंचार विनियामक प्राधिकरण (TRAI) के द्वारा 1 अक्टूबर 2024 से लागू हुई नई नीति का उद्देश्य फर्जी कॉल्स और संदेशों को कम करना है।

इस समय स्कैमर्स धोखा देने के लिए नए-नए तरीके ढूंढ़ रहे हैं। इंटरनेट कॉल्स का प्रयोग सबसे ज्यादा स्कैम के लिए हो रहा है। इन फर्जी कॉल्स का पता लगाना काफी मुश्किल होता है। इसी वजह से स्कैमर्स इनका इस्तेमाल लोगों को धोखा देने के लिए करते हैं। स्कैमर्स वर्चुअल प्राइवेट नेटवर्क्स (VPNs) का प्रयोग करते हैं। इससे इन्हें ट्रेक करना काफी मुश्किल होता है। जिन लोगों के पास +697 या +698 से शुरु होने वाले किसी अंतरराष्ट्रीय नंबर से कॉल आती है, तो उसे अनदेखा करना काफी बेहतर है। यह कॉल्स धोखाधड़ी या आक्रामक मार्केटिंग से जुड़ी होती है। आप अपने फोन में इन नंबरों को ब्लॉक भी कर सकते हैं।

प्रमुख खबरें

Iran war Crisis: PM Modi एक्शन में, कल मुख्यमंत्रियों संग करेंगे High Level Meeting

Shaurya Path: Indian Army ने उतारी ड्रोन वाली घातक फौज, Shaurya Squadron से दुश्मन का खेल पल भर में होगा खत्म

इजरायल का सनसनीखेज दावा: IRGC नेवी कमांडर Alireza Tangsiri की हत्या, Iran ने साधी चुप्पी

Vijay-Sangeetha विवाद के बीच Aarti Ravi का सवाल- क्या पति की Market Value से मिलती है पत्नी को हमदर्दी?