धर्म और जाति के नाम पर वोट मांगने वाले नेताओं से सावधान रहें : प्रियंका गांधी वाद्रा

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Feb 20, 2022

रायबरेली (उप्र)। कांग्रेस की राष्‍ट्रीय महासचिव और उत्तर प्रदेश मामलों की प्रभारी प्रियंका गांधी वाद्रा ने रविवार को जनता से धर्म और जाति के नाम पर वोट मांगने वाले नेताओं से सावधान करने की अपील की। वाद्रा ने रायबरेली के जगतपुर में चुनावी जनसभा को संबोधित करते जनता से अपने हक के लिए जागरुक होने का आह्वान किया। वाद्रा ने कहा,‘‘ एक तरफ प्रदेश में हुनर है, नौजवान हैं, उपजाऊ जमीन है, दूसरी तरफ किसानों की परेशानी, महिलाओं पर अत्याचार, बेरोजगारी, दलितों पर अत्याचार है। यह सब क्‍यों हो रहा है क्योंकि जो राजनीति आपके सामने आई है, वह सिर्फ आपको गुमराह करने वाली राजनीति है।’’

इसे भी पढ़ें: यूक्रेन के राष्ट्रपति ने बढ़ते तनाव के बीच पुतिन को बातचीत का प्रस्ताव दिया

कांग्रेस नेता ने डीजल-पेट्रोल के बढ़ते दाम और महंगाई का जिक्र करते हुए,‘‘ पश्चिमी उत्तर प्रदेश में गन्‍ने का उचित दाम नहीं मिलता और सबसे बड़ी समस्या लावारिस पशुओं की है जो आपके खेतों को चर रहे हैं।’’ उन्होंने कहा,‘‘ सरकार कह रही है कि वह आपको एक बोरा राशन दे रही है लेकिन जितना राशन दे रही है उससे ज्यादा तो जानवर खेतों में फसलें खा रहे हैं।’’ उन्होंने आरोप लगाया,‘‘ किसान के गन्ने का 16 हजार करोड़ रुपये बकाया है लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों का बकाया दिलाने के बजाए दो हवाई जहाज अपने लिए खरीदे हैं और पूरी दुनिया में घूम रहे हैं।

प्रमुख खबरें

Sunil Chhetri ने कहा Indian Football को पटरी पर लाने के लिए मिलकर काम करें AIFF और खिलाड़ी

Gujarat University में पूर्व VC Neerja Gupta पर जांच शुरू, पूर्व जज करेंगे पड़ताल

Bombay High Court की सख्ती: FDA ने Cipla और MCA पर दिए सख्त आदेश वापस लिए

Hingoli में PSI अमोल गंगालवाड ने ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या की, जांच शुरू