ग्रैमी पुरस्कार के लिए सर्वाधिक नामांकन हासिल करने वाली हस्तियों में शामिल हुईं बियॉन्से

By प्रभासाक्षी न्यूज नेटवर्क | Nov 16, 2022

लॉस एंजिलिस। मशहूर अमेरिकी अभिनेत्री एवं गायिका बियॉन्से के खाते में एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। वह ग्रैमी पुरस्कारों के लिए सर्वाधिक नामांकन हासिल करने वाली संगीत हस्तियों में शुमार हो गई हैं। दरअसल, बियान्से को मंगलवार को ग्रैमी अवॉर्ड की नौ श्रेणियों में नामांकित किया गया। इसी के साथ उन्होंने ग्रैमी पुरस्कारों के लिए सर्वाधिक 88 बार नामांकित होने के अपने पति जे-जेड के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। जे-जेड ने इस साल के ग्रैमी पुरस्कारों के लिए पांच श्रेणियों में नामांकन हासिल किया है। इस साल बियॉन्से के गाने ‘ब्रेक माई सोल’ को साल के सर्वश्रेष्ठ गाने एवं रिकॉर्ड श्रेणी में नामांकित किया गया है।

इसे भी पढ़ें: एक्ट्रेस Jacqueline Fernandez को मिली राहत, मनी लॉन्ड्रिंग केस में पटियाला हाउस कोर्ट ने दी जमानत

ग्रैमी पुरस्कार समारोह का आयोजन पांच फरवरी को लॉस एंजिलिस में किया जाएगा। इस बार सभी प्रमुख श्रेणियों में नामांकित हस्तियों में आधी महिलाएं शामिल हैं। वहीं, 50 फीसदी से ज्यादा नामित हस्तियां अश्वेत हैं। बियॉन्से ग्रैमी के इतिहास की सबसे सफल गायिका हैं। उनके खाते में कुल 28 ग्रैमी अवॉर्ड दर्ज हैं। सबसे ज्यादा ग्रैमी पुरस्कार जीतने का रिकॉर्ड कायम करने के लिए बियॉन्से को चार और अवॉर्ड की दरकार है। ग्रैमी के इतिहास में सबसे ज्यादा 31 अवॉर्ड जीतने का रिकॉर्ड फिलहाल दिवंगत ऑर्केस्ट्रा संचालक जॉर्ज सोल्ती के नाम दर्ज है।

प्रमुख खबरें

UK Flights Cancelled | यूके में एयर ट्रैफ़िक कंट्रोल सिस्टम ठप! 1,000 से अधिक उड़ानें रद्द, लाखों यात्री परेशान, यूरोप भर में हवाई यातायात प्रभावित

Kolkata में Fire Safety नियमों की अनदेखी पर 919 होटल और गेस्ट हाउस बंद करने का नोटिस

Rajasthan Urban Local Body Elections: 162 निकायों में पहले चरण का मतदान जारी

Karnataka में ED का बड़ा एक्शन: PWD मंत्री सतीश जारकीहोली और सांसद बेटी प्रियंका के 18 ठिकानों पर छापेमारी, मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़ा मामला