BGT 2024-25: नीतीश रेड्डी को मिल सकता है टेस्ट में डेब्यू का मौका, जानें गेंदबाजी कोच ने क्या कहा?

By Kusum | Nov 20, 2024

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी 2024-25 के तहत पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज 22 नवंबर से पर्थ से होगा। वहीं इस सीरीज से पहले टीम इंडिया के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्केल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की, जहां उन्होंने टीम इंडिया से जुड़े कई मुद्दों पर बात की और पत्रकारों के सवालों के जवाब दिए। 

इस दौरान कोच मोर्न मोर्कल ने पर्थ टेस्ट में 21 वर्षीय ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी के डेब्यू के संकेत भी दिए। आंध्र प्रदेश के ऑलराउंडर नीतीश ने पिछले कुच समय में अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। 

मैच से पूर्व प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलते हुए मोर्न मोर्कल ने रेड्डी को लेकर कहा कि, वह युवा खिलाड़ियों में से एक है। ऑलराउंडर्स की काबिलियत है। वह एक ऐसे खिलाड़ी हैं जो हमारे लिए एक छोर संभाल सकते हैं, खासकर पहले कुछ दिनों तक। दुनिया की हर टीम एक ऐसा ऑलराउंडर को चाहती है जो तेज गेंदबाजों की मदद कर सके। ये बुमराह पर निर्भर करेगा कि उसका कैसे इस्तेमाल करते हैं। निश्चित रूप से इस सीरीज में उन पर नजर रखनी होगी। 

नीतीश तेज गेंदबाजी करने के अलावा अच्छी बल्लेबाजी भी कर लेते हैं और इसी वजह से चयन समिति ने चोट से उबरने के बाद वापसी करने वाले शार्दुल ठाकुर पर उन्हें प्राथमिकता दी है। नीतीश के पास अपनी काबिलियत साबित करने करने का ये बेहतरीन मौका होगा। दिल्ली के तेज गेंदबाज हर्षित राणा और आंध्रा के ऑलराउंडर नीतीश रेड्डी को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पांच टेस्ट मैचों की सीरीज के लिए रोहित शर्मा की अगुवाई वाली 18 सदस्यी भारतीय टीम में पहली बार शामिल किया गया है।

प्रमुख खबरें

कर्नाटक में बढ़ी कीमतों के खिलाफ BJP का हल्लाबोल, 11 नवंबर को बेंगलुरु में प्रदर्शन

Goa Cabinet: नए मंत्री Sankalp Amonkar को मिला कृषि और नागरिक आपूर्ति मंत्रालय

देश के सामने चुनौती आने पर एकजुटता आडवाणी से सीखे विपक्ष: नितिन नवीन

सपा और Congress अयोध्या को बदनाम करने में जुटीं, योगी बोले- खत्म हो जाएगी सियासत