'भाभीजी घर पर हैं' फेम सौम्या टंडन को बकाया पेमेंट मिलने में देरी, जल्द शुरू होगी शो की शूटिंग

By रेनू तिवारी | Jun 08, 2020

जैसा की हम सभी जानते हैं कि कोरोना वायरस के कारण पूरे देश में लॉकडाउन चल रहा था। दो महीने बाद सरकार ने लॉकडाउन खत्म करके अब अनलॉक शुरू कर दिया हैं यानी कि धीरे-धीरे करके जिंदगी को वापस पटरी पर लाने की कोशिश होने लगी हैं। पूरे देश के साथ-साथ लॉकडाउन का काफा ज्यादा असर एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री पर पड़ा हैं। लॉकडाउन के कारण शो की शूटिंग रुक गयी और आर्थिक तंगी के कारण शो को बंद करना पड़ा। 8 जून के बाद काफी दिशा निर्देशों के बाद शूटिंग करने की परमिशन मिल चुकी हैं। 

इसे भी पढ़ें: सोशल डिस्टेंसिग के लिए बच्ची को पड़ी डांट, उद्धव ने अभिभावक को नन्ही शिव सैनिक को परेशान न करने को कहा

सौम्या टंडन ने बताया उन्हें पेमेंट मिलने से देरी हुई है। वैसे तो 90 दिनों के क्रेडिट पीरियड पर पेमेंट हो जाती है। लेकिन इस बार पेमेंट लेट हो गई है। अभी तक कोई जानकारी नहीं है लेकिन जल्द ही पैसो को ट्रांसफर कर दिए जाएंगे। शो से जुड़े सभी लोगों को शो की शूटिंग शुरू होने की जानकारी दे दी गयी हैं।

आपको बता दें कि टीवी इंडस्ट्री और बॉलीवुड में पैसे की सबसे ज्यादा किल्लत देखी गयी। छोटे-मोटे रोल करने वालों के पास लॉकडाउन में खाने के लाले भी पड़ गये थे। डेली वर्कर्स पाई-पाई को मोहताज हो गये थे। पैसे की किल्लत की वजह से कई टीवी के एक्टर की सुसाइड करने की भी खबरें आयी थी। ससुराल सिमर का जैसे सीरीयल में काम कर चुके एक्टर आषिश के पास अपनी बीमारी का इलाज कराने के पैसे नहीं थे। 

प्रमुख खबरें

Assam Congress ने Akhil Gogoi की Raijor Dal से तोड़ा गठबंधन, अनुशासनहीनता का आरोप

Vanakkam Poorvottar: हिमालय पर बढ़ते खतरे और पहाड़ों के फूटते गुस्से के बीच केंद्रीय गृह मंत्रालय ने की बैठक, India ने शुरू कर दी बड़ी तैयारी

Abhishek Banerjee के Kolkata दफ्तर में तोड़फोड़, TMC ने लगाया anarchy का आरोप

Battle of the Camel का हवाला देकर CM VD Satheesan ने दी Kanthapuram को नसीहत, Muslim Leaders ने किया पलटवार